View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के मखदूमपुरा इलाके में स्थित एक मंदिर को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। एक महिला ने शिवसेना नेता बंटी पर आरोप लगाया है कि उन्होंने जूते पहनकर मंदिर में प्रवेश किया, जिससे धार्मिक मर्यादा का उल्लंघन हुआ और श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हुईं। महिला ने इस संबंध में एक वीडियो भी जारी किया था।

FIR को लेकर कमिश्नर ऑफिस पहुंची महिला
मामले को लेकर महिला आज पुलिस कमिश्नर ऑफिस पहुंची और बंटी के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की। इसी दौरान बंटी भी अपनी पत्नी के साथ मौके पर पहुंच गया, जिसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और दफ्तर के बाहर जमकर हंगामा हुआ।

बंटी की पत्नी ने लगाए पलटवार में आरोप
हंगामे के दौरान बंटी की पत्नी ने महिला के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि मंदिर में अन्य लोग भी जूते पहनकर अंदर जा चुके हैं। उन्होंने महिला पर ठगी के आरोप लगाए और कहा कि उनके पास इसके सबूत हैं, जिन्हें वे जल्द पुलिस के सामने पेश करेंगी।

AI वीडियो और साजिश के आरोप
वहीं महिला ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया। महिला का दावा है कि उसकी छवि खराब करने के लिए AI के जरिए फर्जी वीडियो बनाकर वायरल की गई। मंदिर में उसके डांस की जो वीडियो फैलाई गई है, वह असली नहीं है और उसे बदनाम करने की साजिश के तहत जारी किया गया है।

बेअदबी का मामला दर्ज करने की मांग
इस विवाद में नरिंदर थापर ने भी हस्तक्षेप करते हुए कहा कि इस मामले में बेअदबी का पर्चा दर्ज किया जाना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो सीपी दफ्तर के बाहर धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

पुलिस ने दोनों पक्षों को कराया शांत
सीपी दफ्तर के बाहर बढ़ते हंगामे को देखते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत करवाया और अंदर ले जाकर बातचीत शुरू की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में मलसियां लोहियां रोड पर भीषण

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : गुजरात के सुरेंद्रनगर में नेशनल हाईवे पर

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : नोएडा में 2 स्कूल बस आपस में

|

|

|

अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट पर नाकेबंदी लागू करने का ऐलान

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाबी सिंगर बब्बू मान का यूरोप टूर

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क