जालंधर : आम आदमी पार्टी के जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा प्रवर्तन निदेशालय (ED) की राडार पर आ गए हैं। सूत्रों के अनुसार ED ने अब उनके खिलाफ जांच शुरू कर दी है। पिछले दिनों एक धार्मिक प्रोग्राम को लेकर चर्चा में रहे रमन अरोड़ा भ्रष्टाचार मामले में अरोड़ा जमानत पर चल रहे हैं।
सूत्रों के मुताबिक ED ने रमन अरोड़ा को सम्मन भेजा है। उन्हें जून से पहले सप्ताह में पूछताछ के लिए पेशी के लिए बुलाया गया है। ये रमन अरोड़ा को व्हाट्सएप मैसेज पर नोटिस आया है। जिसकी अभी तक अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सरकार ने विधायक रमन अरोड़ा को सुरक्षा पिछले दिनों धार्मिक कार्यक्रम के विवाद के बाद वापस ली थी। रमन अरोड़ा के खिलाफ 14 मई 2025 को विभिन्न धाराओं के तहत कमिश्नरेट पुलिस द्वारा थाना रामा मंडी में 23 अगस्त 2025 को केस दर्ज किया गया था।
विधानसभा चुनाव से पहले ईडी पंजाब में एक्टिव हो चुकी है। दोआबा में ईडी की ये पहली कार्रवाई है। इससे पहले पंजाब के उद्योग मंत्री Sanjeev Arora को कथित ₹100 करोड़ GST फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED ने गिरफ्तार किया। उनके चंडीगढ़ आवास समेत कई जगह रेड हुई थी। आने वाले दिनों में ईडी की और कार्रवाईयां भी पंजाब में देखने को मिल सकती हैं। क्योंकि जिस जिस राज्यों में चुनाव होते हैं वहां ईडी के राडार पर विपक्ष रहता है।