पंजाब में वोटर सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के दौरान अगर आपका नाम वोटर लिस्ट से हट जाता है, तो कई सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने में परेशानी आ सकती है। खास तौर पर कुछ योजनाओं में पंजाब की वोटर लिस्ट में नाम होना जरूरी माना गया है।
इन 2 योजनाओं पर पड़ सकता है सीधा असर
- मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना
इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता दी जाती है। योजना का लाभ लेने के लिए पंजाब की वोटर सूची में नाम होना जरूरी है।
- मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना
इस योजना के तहत पात्र लोगों को 10 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा मिलती है। हेल्थ कार्ड बनवाने के लिए अन्य जरूरी दस्तावेजों के साथ पंजाब का वोटर कार्ड भी मांगा जाता है।
इन योजनाओं में भी वोटर कार्ड बन सकता है जरूरी दस्तावेज
वोटर कार्ड कई अन्य सरकारी योजनाओं में पहचान या निवास प्रमाण के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इनमें शामिल हैं:
बुढ़ापा पेंशन योजना
विधवा एवं निराश्रित महिला पेंशन
दिव्यांग एवं अनाथ बच्चों से जुड़ी सहायता योजनाएं
स्मार्ट राशन कार्ड
पंजाब आशीर्वाद योजना
पंजाब लेबर कार्ड
राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना
अगर नाम कटने की आशंका है तो क्या करें?
अपने क्षेत्र के BLO (बूथ लेवल अधिकारी) से संपर्क करें और वोटर सूची में अपना नाम जांचें।
जरूरत पड़ने पर फॉर्म-6 (नया नाम जोड़ने) या फॉर्म-8 (सुधार के लिए) भरें।
Voter Helpline App के जरिए भी अपना नाम और विवरण ऑनलाइन जांच सकते हैं।
राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल पर जाकर भी अपनी वोटर डिटेल्स अपडेट की जा सकती हैं।