ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब कांग्रेस के बीच कलह रुकने का नाम नहीं ले रही है। 5 दिन के पंजाब के दौरे पर आए प्रभारी भूपेश बघेल ने इस कलह के बीच आग में घी डालने का काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रधान बदलना गुड्डा-गुड्डियों का खेल नहीं है। उनके इस बयान ने साफ कर दिया है कि चन्नी को प्रधान नहीं बनाया जाएगा।
राजा वड़िंग को जिला प्रधानों का समर्थन
भूपेश बघेल ने कहा कि चन्नी के साथ उनकी बात हुई है। चन्नी अभी बाहर हैं। इसके अलावा सुखजिंदर सिंह रंधावा से भी बात हुई है। उन्होंने कहा कि मैं सब के पास जाउंगा। बघेल का कहना है कि राजा वड़िंग को 23 जिला प्रधानों का समर्थन है। मीटिंग में जिला प्रधान अपनी सहमति दे चुके हैं।