ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मावां धीयां सत्कार योजना को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने पंजाब की सभी महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि वह इस समय वोटर लिस्ट के विशेष पुनरीक्षण (SIR) का काम चल रहा है। ऐसे में सभी को निर्धारित फॉर्म भरना होगा, ताकि उनका नाम वोटर लिस्ट में बना रहे।
वोट बचाने के लिए SIR फॉर्म जरूर भरें
सीएम मान ने आगे कहा कि अगर फॉर्म नहीं भरा गया तो नाम वोटर लिस्ट में शामिल नहीं रहेगा। अगर वोटर लिस्ट में नाम नहीं होगा, तो ‘मावा धीयां’ योजना सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ भी नहीं मिल पाएगा। SIR का फॉर्म जरूर भरें। अपना वोट बचाने के लिए फॉर्म भरना जरूरी है।
अब एक अगस्त को जारी होगी राशि
सरकार की तरफ से सीएम मावां धीयां सत्कार योजना के तह जिन महिलाओं ने स्कीम के लिए 25 जून के बाद रजिस्ट्रेशन कराया है, उन्हें अब 1 अगस्त को 3 महीने की राशि जारी की जाएगी। इस दौरान उन्हें जुलाई, अगस्त और सितंबर की राशि भेजी जाएगी। जबकि इससे पहले 25 जून तक रजिस्ट्रेशन कराने वाली महिलाओं को 3 महीनों की राशि एडवांस भेजी जा चुकी है।