गुड मॉर्निंग जी।
आज है शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल का बर्थडे
ट्रंप बोले- ईरान से अब कोई डील नहीं
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने NATO समिट के दौरान ईरान को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ईरान के साथ हुआ युद्धविराम समझौता अब प्रभावी नहीं रहा। पूरा पढ़ें
इन महिलाओं के खातों में नहीं आएंगे हजार रुपए
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मावां धीयां सत्कार योजना को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने पंजाब की सभी महिलाओं से अपील करते हुए कहा… पूरा पढ़ें
पनबस कर्मियों की हड़ताल खत्म, लोगों को राहत
पनबस कॉन्ट्रैक्ट कर्मियों ने 6 घंटे के बाद ही अपनी हड़ताल खत्म कर दी है। सरकार के नए डीसी रेट के मुताबिक वेतन जारी करने को लेकर सभी बस डिपो को पत्र भेज दिया गया है। पूरा पढ़ें
जालंधर में चलती बस का निकला टायर
जालंधर के नकोदर में एसडीएम कोर्ट के बाहर अचानक रोडवेज बस का अगला टायर निकल गया। टायर उछलकर सड़क किनारे खड़ी एक स्विफ्ट कार से जा टकराया। पूरा पढ़ें
PM मोदी करेंगे जालंधर कैंट स्टेशन का उद्घाटन
केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू आज जालंधर कैंट स्टेश पर उद्घाटन और तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए पहुंचे। पूरा पढ़ें
पंजाब में सरकारी बसों के पहिए थमे
पंजाब में बुधवार से पंजाब रोडवेज और पनबस के कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताल के कारण राज्य के कई डिपो से बसों का संचालन प्रभावित हुआ है। पूरा पढ़ें
जालंधर में बच्चों को लेने जा रही 2 स्कूल बसें भिड़ीं
जालंधर के नकोदर के गांव चक्क वेंडल में बुधवार सुबह करीब 6:30 बजे दो स्कूल बसों के बीच हुई जोरदार टक्कर से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पूरा पढ़ें
गोल्डी बराड़ पर FBI ने रखा इतने हजार डॉलर का ईनाम
अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पहली बार भारत से जुड़े संगठित अपराध नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड़ और जग्गू भगवानपुरिया को पूरा पढ़ें
पंजाब के 21 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट जारी
पंजाब में मानसून की दस्तक के बावजूद बारिश की रफ्तार अभी धीमी बनी हुई है। लगातार उमस और बढ़ती गर्मी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। पूरा पढ़ें
जालंधर में 2 भाईयों पर युवक-युवती ने चलाई गोलियां
जालंधर के नूरमहल में देर रात ग्लैंजा कार में सवार युवक और युवती ने एक्टिवा पर जा रहे दो भाइयों पर कथित तौर पर गोलियां चला दीं। पूरा पढ़ें
आज का पंचांग
9 जुलाई को आषाढ़ कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और गुरुवार का दिन है। नवमी तिथि गुरुवार को सुबह 10 बजकर 38 मिनट तक रहेगी, उसके बाद दशमी तिथि लग जाएगी। 9 जुलाई को सुबह 10 बजकर 12 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा, उसके धृति योग लग जायेगा। साथ ही गुरुवार को दोपहर 2 बजकर 56 मिनट तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा।
आज का राशिफल
मेष राशि
आज का दिन आपको सतर्कता और समझदारी के साथ आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है। आपके आसपास कुछ ऐसे लोग सक्रिय रह सकते हैं जो आपकी योजनाओं में रुकावट डालने की कोशिश करें, इसलिए अपने हर कदम को सोच-समझकर उठाना ही बेहतर रहेगा। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, लेकिन घबराने की आवश्यकता नहीं है।
वृषभ राशि
आज आपका पूरा ध्यान अपने अधूरे और जरूरी कामों को सही तरीके से पूरा करने पर रहेगा। जल्दबाजी से बचना आपके लिए बेहद जरूरी होगा, क्योंकि छोटी सी गलती भी बड़ा झंझट खड़ा कर सकती है। आपकी मेहनत और लगन का फल मिलने के संकेत हैं।
मिथुन राशि
आज का दिन संतुलन बनाए रखने का संदेश दे रहा है। दूसरों की मदद करना अच्छी बात है, लेकिन अपने कामों को नजरअंदाज करना आपके लिए सही नहीं रहेगा। आपकी वाणी आज लोगों पर गहरा प्रभाव छोड़ सकती है, इसलिए बोलते समय शब्दों का चयन सोच-समझकर करें।
कर्क राशि
आज का दिन संतोष, सम्मान और उपलब्धियों का सुंदर मेल लेकर आ सकता है। सामाजिक, राजनीतिक या सार्वजनिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलने के संकेत हैं। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए भविष्य के नए रास्ते खोल सकती है।
सिंह राशि
आज का दिन व्यापार और करियर दोनों क्षेत्रों में उत्साहजनक परिणाम दे सकता है। आपका प्रभावशाली व्यक्तित्व लोगों को आकर्षित करेगा और नए अवसर आपके सामने आ सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को टीम के साथ मिलकर काम करने का अवसर मिलेगा, जिससे बड़े लक्ष्य भी आसानी से पूरे हो जाएंगे।
कन्या राशि
आज सकारात्मक ऊर्जा आपके चारों ओर बनी रहेगी। मित्रों के साथ संबंध और मजबूत होंगे और उनसे सहयोग भी मिलेगा। आर्थिक योजनाएं लाभ का मार्ग खोल सकती हैं। किसी विरोधी की बातों में आकर जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। संतान की शिक्षा को लेकर कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है।
तुला राशि
भाग्य आज आपके पक्ष में खड़ा नजर आ रहा है। प्रॉपर्टी खरीदने, बेचने या उससे जुड़े बड़े फैसले लेने के लिए समय अनुकूल है। साझेदारी में शुरू किया गया काम भी अच्छा लाभ दे सकता है। आर्थिक मामलों में रुकावटें कम होंगी और धन संबंधी कार्य आसानी से आगे बढ़ेंगे।
वृश्चिक राशि
आज आपको हर नए व्यक्ति पर तुरंत भरोसा करने से बचना होगा। जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसान का कारण बन सकता है। घर की साज-सज्जा और सुख-सुविधाओं को बेहतर बनाने पर आपका ध्यान रहेगा। मौज-मस्ती अच्छी है, लेकिन जिम्मेदारियों को नजरअंदाज करना ठीक नहीं होगा।
धनु राशि
आज आपका प्रभाव और सम्मान दोनों बढ़ने के संकेत दे रहे हैं। हालांकि दूसरों के मामलों में अनावश्यक दखल देने से बचना ही समझदारी होगी। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखना जरूरी रहेगा। किसी अनजान व्यक्ति की मीठी बातों में आकर कोई निर्णय न लें।
मकर राशि
आज कुछ पारिवारिक और व्यक्तिगत विषय आपके मन को व्यस्त रख सकते हैं। संतान के करियर या नौकरी से जुड़ी चिंता आपको परेशान कर सकती है, लेकिन धैर्य बनाए रखें। जीवनसाथी की भावनाओं को समझना और उनका सम्मान करना रिश्तों को मजबूत बनाएगा।
कुंभ राशि
आज आपका मन धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर आकर्षित रहेगा। लंबे समय से रुके हुए सरकारी कार्यों को गति देने के लिए आप किसी प्रभावशाली व्यक्ति से संपर्क कर सकते हैं। यात्रा या किसी मुलाकात के दौरान ऐसी जानकारी मिल सकती है जो भविष्य में आपके लिए लाभदायक साबित हो।
मीन राशि
आज का दिन लाभ और खुशियों की सौगात लेकर आ सकता है। लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है, जिससे आर्थिक राहत महसूस होगी। व्यापार से जुड़ी रुकी हुई योजनाएं दोबारा गति पकड़ सकती हैं और आपको उत्साहित करेंगी।