View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

ख़बरिस्तान नेटवर्क : अमृतसर के जंडियाला गुरु स्थित शेखूपुरा मोहल्ले में उस समय हड़कंप मच गया जब अज्ञात हमलावरों ने एक रिहायशी मकान को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना के दौरान तीन मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए करीब 8 से 9 हथियारबंद बदमाश अचानक वहां पहुंचे और घर पर अंधाधुंध गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। फायरिंग की तेज आवाजों से पूरा इलाका दहल उठा और लोगों में डर का माहौल पैदा हो गया।

परिवार ने बयां की आपबीती
घटना के समय घर के भीतर मौजूद बलविंदर कौर और उनका परिवार बच्चों को खाना खिला रहा था। परिवार के अनुसार, अचानक बाहर से गोलियों की तेज आवाजें आने लगीं। शुरुआत में उन्हें लगा कि शायद बाहर पटाखे चल रहे हैं, लेकिन हकीकत का पता चलते ही उनके होश उड़ गए।

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
उन्होंने बताया कि बदमाशों ने 10 से 12 राउंड गोलियां चलाईं। गनीमत रही कि इस हमले में कोई जनहानि नहीं हुई, वरना उस समय घर के बाहर मौजूद किसी सदस्य की जान जा सकती थी। हमारी प्रशासन से मांग है कि वह जल्द इस मामले की जांच करें और आरोपियों की गिरफ्तार करें।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी। पुलिस हमलावरों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी किस रास्ते से आए थे और कहां फरार हो गए।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

गुड मॉर्निंग जी।आज है शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर

|

|

|

ट्रंप बोले- ईरान से अब कोई डील नहींअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने NATO समिट

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मावां

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पनबस कॉन्ट्रैक्ट कर्मियों ने 6 घंटे के

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के नकोदर में एसडीएम कोर्ट के

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क