ख़बरिस्तान नेटवर्क : कपूरथला के बेगोवाल में रविवार को मेले में बड़ा हादसा होने से टल गया। दरअसल मेले में एक झूला अचानक से खराब हो गया और उसमें बैठे कई लोग हवा में ही लटके रह गए। जिसके बाद वह अपनी जान-बचाने के लिए जोर-जोर से चिल्लाने लगे। जिस कारण मेले में अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद झूले को ठीक करके उतारा गया, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
1 घंटे तक हवा में लटके रहे लोग
जानकारी के मुताबक बेगोवाल में संत बाबा प्रेम सिंह जी की सलाना बरसी पर मेला लगवाया गया था। इस दौरान काफी ज्यादा झूले लगाए गए थे। इसी बीच अचानक हिंडोला झूला ऊपर जाकर रुक गया। झूले में फंसे लोग और बच्चे डर के मारे चिल्लाने लगे, जिससे नीचे खड़े उनके परिजनों में भी घबराहट फैल गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। करीब 1 घंटे तक लोग हवा में ही लटके रहे। इसके बाद झूले को ठीक कर उन्हें उतारा गया।
लोगों ने झूले के फिटनेस को लेकर उठाए सवाल
लोगों ने मांग की है कि मेले में लगे सभी झूलों की फिटनेस जांच करवाई जाए। मेला प्रबंधन ने भी लोगों को सुरक्षा के लिए आश्वस्त किया है। मेला मुख्य रूप से 3 जून तक चलेगा। हर साल की तरह इस बार भी लोगों और बच्चों के मनोरंजन के लिए मेले में तरह-तरह के आधुनिक झूले लगाए जाते हैं।