ख़बरिस्तान नेटवर्क : यौन उत्पीड़न और पत्रकार की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे सिरसा डेरा प्रमुख राम रहीम को एक बार फिर से पैरोल मिल गई है। इस बार राम रहीम 30 दिनों के लिए जेल से बाहर आ रहा है। आपको बता दें कि 16वीं बार उस पैरोल व फरलो मिली है। इसी साल जनवरी-फरवरी में 40 दिन की पैरोल काट जेल लौटा था।
जेल से रिहा होकर सिरसा पहुंचा
जानकारी के मुताबिक 26 मई मंगलवार सुबह 6.30 बजे राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल से रिहा हुआ। सुबह करीब सवा 9 बजे वह टोयोटा लैंड क्रूजर, फॉर्च्यूनर लेजेंडर और दो पुलिस वैन समेत 8 गाड़ियां के काफिले के साथ सिरसा पहुंचा। इनमें से कुछ गाड़ियां रास्ते में शामिल हुईं।