ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाबी एक्टर योगराज सिंह की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। महिलाओं पर अपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में चंडीगढ़ कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। अब वह जमानत याचिका के लिए हाईकोर्ट का रुख कर सकते हैं।
वेब सीरीज इस्तेमाल की थी गलत शब्दावाली
दरअसल योगराज सिंह एक नई वेबसीरीज में काम कर रहे हैं। इस वेब सीरीज का एक क्लिप सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा था। जिसमें वह महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल कर रहे थे। वीडियो वायरल होने के बाद चंडीगढ़ के उज्जवल भसीन और जतिन शर्मा ने उनके खिलाफ SSP ऑफिस में शिकायत दी।
वायरल क्लिप पर की थी शिकायत
शिकायत में कहा गया कि सोशल मीडिया पर 17 सेकेंड की एक वीडियो क्लिप वायरल हुई, जिसमें महिलाओं के खिलाफ अभद्र और अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया गया। यह वीडियो अमेजन प्राइम वीडियो पर 8 मई, 2026 को रिलीज हुई हिंदी वेब सीरीज लुक्खे के एक एपिसोड का हिस्सा बताया गया है। शिकायतकर्ताओं का कहना था कि इस तरह की भाषा महिलाओं की गरिमा और सम्मान पर सीधा हमला है।