ख़बरिस्तान नेटवर्क : अमृतसर बॉर्डर रेंज के DIG हरमनबीर सिंह गिल अचानक देर रात अमृतसर ग्रामीण के अलग-अलग थानों में चैकिंग की।
इस दौरान राजा सांसी थाने में बड़ी लापरवाही आई सामने दिखाई दी, जहां नाके पर ड्यूटी होने के बावजूद SHO अपनी ड्यूटी से नदारद रहे और कमरे में शराब पीकर सोते हुए पाए दिखे। जिसके बाद DIG हरमनबीर गिल ने उन्हें सस्पेंड कर दिया है। इसकी एक वीडियो भी सामने आई है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि DIG हरमनबीर अचानक थाने में पहुंचते हैं। जब वह थाने के कमरे में जाते हैं तो देखते हैं कि SHO अपनी ड्यूटी छोड़कर शराब पीकर आराम फरमा रहे हैं।
जिसके बाद DIG उनसे पूछते हैं कि ओए तेरा नाका है, तूं कित्थे तुरया फिरदां हैं, तैनूं ऐह वी नहीं पता, तेरी ड्यूटी कित्थे आ, किहड़ी चैकिंग ते आ तूं, रात तो बाद दिन वी निकल आया, तू शराब पीके पैयां होयां, कित्थो आया तूं, सॉरी सर दा फुफ्फड़, एत्थे अग्ग लगी पई ए, ते तूं पैयां होयां, काहदा SHO आ तूं सस्पेंड आ तूं, उल्लू दा पट्ठा।