ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में आज 66 केवी टीवी सेंटर सबस्टेशन से जुड़े कई इलाकों में बिजली आपूर्ति एक घंटे के लिए बाधित रहेगी। पावरकॉम के मुताबिक दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक पावर शटडाउन रहेगा। इस दौरान सबस्टेशन पर आवश्यक मरम्मत और तकनीकी कार्य किए जाएंगे, जिससे भविष्य में उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति मिल सके।
ट्रिपिंग की समस्या दूर करने के लिए लिया गया फैसला
पावरकॉम अधिकारियों ने बताया कि संबंधित सबस्टेशन से जुड़े इलाकों में लगातार ट्रिपिंग की समस्या सामने आ रही थी, जिसके कारण बार-बार बिजली कटौती हो रही थी। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए एक घंटे का शटडाउन लिया जा रहा है।
इस दौरान 11 केवी लिंक रोड फीडर, 11 केवी प्रूथी फीडर, 11 केवी तेज मोहन नगर फीडर और 11 केवी न्यू अशोक नगर फीडर से बिजली आपूर्ति पूरी तरह प्रभावित रहेगी।
इन इलाकों में रहेगी बिजली आपूर्ति बाधित
शटडाउन के कारण अवतार नगर (गली नंबर 0 से 12), लाजपत नगर पार्क, आईटीआई कॉलेज, 35 नंबर ट्यूबवेल, प्रूथी अस्पताल, तेज मोहन नगर, दयाल नगर, अशोक नगर, बस्ती शेख अड्डा, चिट्टा स्कूल और आसपास के क्षेत्रों में दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक बिजली नहीं रहेगी।