ख़बरिस्तान नेटवर्क : अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इजराइल ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि ईरान डोनाल्ड ट्रम्प की हत्या की नई साजिश रच रहा है। इजराइल ने इस हफ्ते अमेरिकी प्रशासन के साथ यह खुफिया इनपुट साझा किया। हालांकि अमेरिकी अधिकारियों ने अब तक इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
ट्रम्प पहले भी जता चुके हैं सुरक्षा को लेकर चिंता
इससे पहले नाटो शिखर सम्मेलन के दौरान डोनाल्ड ट्रम्प ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की थी। उन्होंने कहा था, “वे मुझे खत्म करना चाहते हैं। मैं उनकी हर लिस्ट में सबसे ऊपर हूं।” ट्रम्प ने यह भी कहा था कि उन्हें लगातार सुरक्षा संबंधी खतरे का सामना करना पड़ रहा है।
रिपोर्ट में खुफिया एजेंसियों का भी जिक्र
रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि अमेरिकी खुफिया एजेंसियों के कुछ अधिकारियों का मानना है कि इजराइल की ओर से साझा किया गया यह इनपुट ट्रम्प के ईरान से जुड़े नीतिगत फैसलों को प्रभावित करने की कोशिश का हिस्सा भी हो सकता है। हालांकि इस संबंध में भी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।