View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

ख़बरिस्तान नेटवर्क : दिलजीत दोसांझ की फिल्म सरदार जी 3 के ट्रेलर रिलीज होते ही यह विवादों में घिर गई है। फिल्म में दिलजीत पाकिस्तानी एक्ट्रैस हानिया आमिर के साथ नजर आ रहे हैं। जिसके बाद भारत में लोग भड़क गए हैं और दिलजीत को गद्दार तक करार दे रहे हैं। अब इस मामले पर दिलजीत का पहला रिएक्शन सामने आया है। 

शूट के दौरान दोनों देशों के रिश्ते ठीक थे 

दिलजीत ने एक चैनल को इंटरव्यू देते हुए कहा कि जब ये फिल्म बन रही थी, तब स्थिति ठीक थी। जब हमने फरवरी के महीने में शूट किया तो दोनों देशों के बीच हालात सामान्य थे। बहुत सी चीजें हमारे हाथ में नहीं है। प्रोड्यूसर्स ने तय किया है कि वह फिल्म इंडिया में रिलीज नहीं करेंगे, यह सिर्फ ओवरसीज ही रिलीज करेंगे। उनके दिमाग में था कि नुकसान तो होगा कि क्योंकि आप एक जगह से फिल्म को हटा रहे हो।

हानिया आमिर के काम की तारीफ की

वहीं दिलजीत ने पाकिस्तानी एक्ट्रैस हानिया आमिर की तारीफ की। दिलजीत ने कहा कि वह बहुत ही प्रोफेशनल है। जब हम काम कर रहे थे तो इतना टाइम नहीं था। मैं उनके काम की बहुत इज्जत करता हूं। हमेशा हर किसी की प्राइवेसी की इज्जत करता हूं। क्योंकि मैं खुद काफी ज्यादा प्राइवेट हूं तो मैं दूसरों को भी स्पेस देता हूं। खासकर लड़कियों को, हमारी सिर्फ टू द पॉइंट ही बात होती थी बस।

दिलजीत पर भड़के सिंगर मीका

हानिया आमिर के साथ फिल्म करने पर सिंगर मीका सिंह दिलजीत पर भड़क गए हैं। उन्होंने इंस्टा पर पोस्ट कर लिखा कि दोस्तों देश पहले, जैसा कि हम सब जानते हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते फिलहाल ठीक नहीं चल रहे हैं। इसके बावजूद कुछ लोग लापरवाही से बर्ताव कर रहे हैं। सरहद पार के किसी आर्टिस्ट के साथ काम करने से पहले उन्हें दो बार सोचना चाहिए, खासकर जब इसमें हमारे देश की गरिमा की बात हो।’

दिलजीत को बताया फेक सिंगर

उन्होंने आगे लिखा कि एक फिल्म थी, जिसमें फवाद खान (पाकिस्तानी एक्टर) और वाणी कपूर थीं, हम सबने मिलकर उसका विरोध किया था। लेकिन लगता है अब भी कुछ लोगों को सबक नहीं मिला है। सबसे ज्यादा शॉक की बात ये है कि एक फेक सिंगर जिसने भारत में 10 शोज किए, जिसमें हजारों फैंस ने उनके टिकट्स खरीदे, अब गायब हो चुका है। वो फैंस को धोखा देकर असहाय छोड़कर चला गया।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : वृंदावन में शुक्रवार दोपहर एक बड़ा हादसा

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में चौगिट्टी चौक के पास दर्दनाक

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के पॉश इलाके जीटीबी नगर में

|

|

|

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शुक्रवार को एक बड़ा

|

|

|

पंजाब में बीते दिन हुई भारी बारिश के बाद जालंधर

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के पूर्व DIG हरचरण सिंह को

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : हिमाचल में मणिमहेश यात्रा पर रोक लगा

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क