View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

जालंधर के प्रताप बाग इलाके में स्थित एक शराब के ठेके में बीती रात भीषण आग लग गई, जिससे लाखों रुपये का सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया। यह घटना देर रात करीब 3:30 बजे के आसपास की बताई जा रही है। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरे ठेके को अपनी चपेट में ले लिया।

लाखों का सामान जलकर राख

स्थानीय लोगों ने ठेके से धुआं उठता देखा, जिसके तुरंत बाद आग की लपटें भड़क उठीं। रात का समय होने के कारण इलाके में आवाजाही कम थी, लेकिन आग की तेज लपटें और धुएं का गुबार देखकर लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। ठेके में शराब और अन्य ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण आग बार-बार भड़क रही थी, जिससे आग बुझाने में दमकल कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। करीब एक से डेढ़ घंटे की मेहनत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका।

इस हादसे में गनीमत यह रही कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि आग की वजह से ठेके में रखा पूरा शराब स्टॉक, फर्नीचर, फ्रिज और अन्य सामान जलकर राख हो गया, जिससे ठेके के मालिक को लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर मौजूद हैं और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है और इलाके में स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

जालंधर महानगर में देर रात गोलियां चलने की घटना सामने

|

|

|

गुड मॉर्निंग जी।आज है देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल

|

|

|

दामाद नहीं हैं, जो जेल में बैठकर खिलाएंगे : बंगाल

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पश्चिम बंगाल में सरकार आते ही भाजपा

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाबी एक्टर योगराज सिंह की मुश्किलें थमने

|

|

|

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में मंगलवार को 8 नगर निगमों,

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क