ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना की CT University से बड़ा विवाद सामने आया है। जहां छात्रों ने वाइस चांसलर के खिलाफ गंभीर नारे लगाए और नारेबाजी भी की। घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रही है। वीडियो में दावा किया गया है कि रमजान के महीने में मुस्लिम छात्रों को गालियां दी।
वायरल हो रही वीडियो में छात्र कह रहे है कि उन्हें ना इफ्तिारी में कुछ खाने को मिल रहा है और ना सहरी में कुछ मिल रहा है। आरोप है कि वाइस चांसलर ने उन्हें मां-बहन की गालियां निकाली और सबकी एडमिशन कैंसिल करवाने की धमकी भी दी। इसी को लेकर लेकर छात्रों की तरफ से नारेबाजी की गई।
कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती के बेटी इल्जिता मुफ्ती ने भी इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की। इसके साथ ही उन्होंने वाइस-चांसलर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामला बढ़ने के बाद अब बातचीत के साथ इसे सुलझा लिया गया है।