ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में चौगिट्टी चौक के पास दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार कार ने बाइक पर जा रहे पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए। जख्मी हालत में दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है।
घटना की सीसीटीवी में हुई कैद
सीसीटीवी फुटेज देखा जा सकता है कि काले रंगी की कार चालक सड़क बाइक को टक्कर मारने के बाद सड़क किनारे फुटपाथ से होकर निकल रहा है। घटना के दौरान कार चालक रूकने की बजाये मौके से फरार हो गया।
रहागीरों ने घायलों की मदद की
घटना के दौरान मौजूद लोगों ने मुताबिक बाइक सवार पिता अपने बेटे को स्कूल छोड़ने जा रहे थे। जब वे बिजली घर के बाहर पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार ग्रे रंग की कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में बच्चा बेहोश भी हो गया था। टक्कर के तुरंत बाद कार चालक मौके से भाग निकला। बच्चे को पानी के छींटे देकर होश में लाया, जबकि घायल पिता को एंबुलेंस की सहायता से एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
थाना रामामंडी के सब-इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह ने जानकारी दी कि मामले की जांच जारी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और जल्द ही आरोपी कार चालक के खिलाफ बनती कार्रवाई कर रहे हैं।