ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में बकरीद (ईद-उल-जुहा) के उपलक्ष्य में राज्य सरकार द्वारा 28 मई को आधिकारिक अवकाश की घोषणा की गई है। इस दिन राज्य के सभी सरकारी कार्यालय, बोर्ड, निगम और शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे।
बता दे कि पहले यह छुट्टी 27 मई बुधवार को थी। अब 28 मई को सभी सरकारी ऑफिस और स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। इस बारे में चीफ सेक्रेटरी केएपी सिन्हा की तरफ से सभी जिलों के अफसरों को सूचना भेजी गई है।
ईद-उल-अज़हा, जिसे बकरीद भी कहा जाता है, इस्लाम के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। यह त्योहार हर साल हजरत इब्राहिम की अल्लाह के प्रति अटूट आस्था और कुर्बानी (त्याग) की याद में मनाया जाता है।