ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना पुलिस ने असमाजिक गलत तत्वों के खिलाफ ऑपरेशन प्रहार 3.0 के तहत आज कार्रवाई की। इस कार्रवाई के दौरान 199 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में नशीले पदार्थ, नशीली गोलियां और हथियार बरामद किए गए हैं। वहीं 44 FIR दर्ज की गई है।
डीसीपी हरपाल सिंह ने बताया कि आज सुबह 4 बजे ऑपरेशन प्रहार के तहत 400 पुलिस मुलिजम और सीनियर पुलिस अधकारियों ने संदिग्ध इलाकों में कार्रवाई की गई। इस दौरान 199 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है और यह अभियान विभिन्न क्षेत्रों में चलाया गया था।
इस दौरान लगभग 141 ग्राम हेरोइन, 3 वेपन, 10 ग्राम आइस और 217 नशीली गोलियां बरामद की गई है। अभी ऑपरेशन प्रहार जारी है। ऐसे में कार्रवाई के दौरान अन्य नशीला सामान बरामद किया जा सकता है।