View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

जालंधर जिले के गोराया कस्बे के युवक मनदीप कुमार की डेडबॉडी रविवार देर रात रूस से उसके घर लाई गई। रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान मनदीप की मौत हो गई थी। अपने बेटे का शव वापस लाने के लिए परिवार ने खुद रूस जाकर तलाश की, जिसमें एक साल से ज्यादा का समय लग गया।

गोराया के मोहल्ला गुरु रविदास नगर का रहने वाला मनदीप करीब तीन साल पहले रोजगार की तलाश में रूस गया था। परिजनों के मुताबिक ट्रैवल एजेंटों ने नौकरी का झांसा देकर उसे विदेश भेजा, लेकिन वहां उसे जबरन रूसी सेना में भर्ती कर लिया गया। मनदीप दिव्यांग था और उसकी टांग में समस्या थी, इसके बावजूद उसे सेना में शामिल कर लिया गया। 1 मार्च 2024 के बाद से परिवार का उससे संपर्क पूरी तरह टूट गया था।

मनदीप के छोटे भाई जगदीप ने बताया कि भाई की तलाश के लिए वह खुद दो बार रूस गया। पहले पिता भी रूस जाकर लौटे थे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बाद में दिल्ली में DNA सैंपल दिए गए। दूसरी बार अक्टूबर 2024 में रूस जाने पर जगदीप को मनदीप के कमांडर तक पहुंचने में सफलता मिली। वहां DNA टेस्ट के जरिए एक भारतीय शव से मैच हुआ, जिससे मनदीप की पहचान हो सकी। इसके बाद भारतीय दूतावास की मदद से शव भारत लाया जा सका।

जैसे ही दिल्ली से मनदीप का शव गोराया पहुंचा, घर में चीख-पुकार मच गई। बेटे का शव देखकर पिता खुद को संभाल नहीं पाए और फूट-फूटकर रोने लगे। मां के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों के अनुसार मनदीप का अंतिम संस्कार आज गांव के श्मशानघाट में किया जाएगा।

30 वर्षीय मनदीप बेहतर भविष्य की उम्मीद में विदेश गया था। जानकारी के अनुसार वह 17 सितंबर 2023 को एक रिश्तेदार और तीन परिचितों के साथ आर्मेनिया पहुंचा, जहां उन्होंने तीन महीने तक मजदूरी की। 9 दिसंबर 2023 को सभी रूस पहुंचे, लेकिन मनदीप वहीं रुक गया, जबकि बाकी लोग भारत लौट आए।

मृतक के भाई जगदीप कुमार ने कहा कि अब वे यह पता लगाएंगे कि दिव्यांग होने के बावजूद मनदीप को रूसी सेना में कैसे भर्ती किया गया। इस मामले को लेकर वे विदेश मंत्रालय, रूसी सरकार और रूसी अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे, ताकि दोषियों पर कार्रवाई हो सके।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना पुलिस ने असमाजिक गलत तत्वों के

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : मोहाली में पास शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के गदईपुर इलाके में बारिश से

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब कांग्रेस में जारी अंदरूनी खींचतान के

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने मानवाधिकारों

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब विधानसभा चुनाव से करीब आठ महीने

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में आज 66 केवी टीवी सेंटर

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क