ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना में देर रात संजय गांधी कालोनी में बदमाशों ने काफी उत्पात मचाया। उन्होंने घर के बाहर खड़ी गाड़ियों के साथ तोड़-फोड़ की। फिर उसके बाद आग लगा दी। यह घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी तरह से रिकॉर्ड हो गई है। इस दौरान उनके हाथ में पेट्रोल बम भी देखने को मिल रहे हैं।
सीसीटीवी में कैद हुए हमलावर
सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि 2 युवक गली में खड़ी गाड़ियों पर तेल डालते हैं और आग लगा देते हैं। दोनों युवकों ने हथियारों से गाड़ियों पर हमले भी किए। उन दोनों ने पर अपने चेहरे को कपड़े से ढक रखा था ताकि उन्हें कोई पहचान न पाए।
खड़ी गाड़ियों को लगाई आग
इस मामले में इलाका निवासी केसरी ने बताया कि देर रात उनके घर के बाहर खड़ी गाड़ियों में बदमाशों ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। जैसे ही आग लगने की घटना का पता चला तो उन्होंने तुरंत पानी डालकर उसे बुझाने की कोशिश की। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। इस घटना की शिकायत पुलिस को दे दी है।
पार्षद ने पुलिस पर उठाए सवाल
इस घटना के बाद इलाके के पार्षद चतरवीर सिंह अरोड़ा ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस की ढीली कार्यशैली का नतीजा है कि लोगों के घरों के बाहर खड़े वाहनों को आग लगाई जा रही है।