Jalandhar के कई रिहायशी इलाकों में आज बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। बिजली विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार 11 केवी दकोहा फीडर पर जरूरी रख-रखाव और मरम्मत कार्य के चलते सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक शटडाउन लगाया जाएगा।
इस दौरान कमल विहार, ठाकुर सिंह कॉलोनी, शौर्य ग्रीन और नीति श्री फ्लैट्स समेत आसपास के इलाकों में बिजली पूरी तरह बंद रहेगी। विभाग ने लोगों से पहले ही जरूरी इंतजाम करने की अपील की है।
कई रिहायशी इलाके होंगे प्रभावित
करीब 4 घंटे के इस पावर कट के कारण शहर के कई बड़े और वीआईपी रिहायशी इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग द्वारा जारी सूची के मुताबिक कमल विहार, ठाकुर सिंह कॉलोनी, शौर्य ग्रीन और नीति श्री फ्लैट्स क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित रहेंगे।
उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील
गर्मी के बढ़ते असर को देखते हुए बिजली विभाग ने लोगों से सहयोग मांगा है। अधिकारियों ने कहा है कि लोग सुबह 10 बजे से पहले पानी स्टोर कर लें और जरूरी घरेलू काम समय रहते निपटा लें, ताकि पावर कट के दौरान परेशानी का सामना न करना पड़े।
काम पूरा होते ही बहाल होगी सप्लाई
बिजली विभाग ने भरोसा दिलाया है कि रख-रखाव का काम पूरा होते ही तुरंत बिजली सप्लाई बहाल कर दी जाएगी। विभाग का प्रयास रहेगा कि तय समय सीमा के भीतर ही काम पूरा कर लोगों को जल्द राहत दी जाए।