सभी टॉपिक देखें

विक्रेता विज्ञापन

View All Topics

हमें फ़ॉलो करें:

4:52 PM IST

खोज आधारित विज्ञापन

खबरिस्तान नेटवर्क

स्टोरीज़ देखें

हिमाचल के बिलासपुर जिले में मंगलवार शाम हुए बस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में 9 पुरुष, 4 महिलाएं और 2 लड़के शामिल हैं। जबकि एक लड़का और एक लड़की घायल हैं। वही बताया जा रहा है कि इस हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा 7 अक्टूबर शाम को हुआ, जब यात्रियों से भरी एक प्राइवेट बस लैंडस्लाइड की चपेट में आ गई।

वही बारिश और भूस्खलन के कारण देर रात बचाव कार्य रोक दिया गया था। आज (बुधवार, 8 अक्टूबर) सुबह से एक बार फिर से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया, इस दौरान लापता बच्चे की बॉडी मिली।

मलबा आकार बस पर गिरा

जानकारी के अनुसार यह हादसा भारी बारिश के कारण हुआ । बिलासपुर समेत हिमाचल के ज्यादातर हिस्सों में मंगलवार सुबह से बारिश हो रही है। वही इस बीच शाम 6:25 बजे बरठी के पास भलू में अचानक मलबा बस पर आ गिरा। इससे बस की छत टूटकर खाई में जा गिरी, और फिर पूरी बस मलबे में दब गई। यह बस मरोतन से घुमारवीं जा रही थी। लेकिन रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया ।

मृतकों के परिजन को 2-2 लाख रुपए का ऐलान

वही इस घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिखा- हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में हुई दुर्घटना में जन-हानि से गहरा दुख हुआ है। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के साथ हैं। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजन को 2-2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी, जबकि घायलों को 50-50 हजार रुपए दिए जाएंगे।

हादसे में मरने वालों की पहचान

वही इस हादसे में मरने वालों की पहचान शरीफ खान, रजनीश कुमार, चुन्नी लाल, सोनू, बख्शी राम, नरेंद्र शर्मा, कृष्ण लाल, नक्ष, प्रवीण कुमार, अंजना देवी, आरव, कांता देवी, विमला, कमलेश और संजीव कुमार के एउप में हुई है। वहीं आरुषि और शौर्य घायल हो गए।

|

|

Read this news in :

|

ज़रूर पढ़ें

इन्हें न चूकें:​

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर वेस्ट हलके के पूर्व विधायक और मौजूदा भाजपा नेता शीतल अंगुराल की एक पोस्ट ने जालंधर की राजनीति हलचल पैदा कर दी है। दरअसल उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि कल रात थप्पड़ और जूतों की बारिश हुई है, क्या विधायक साहब आप ठीक हो। अब राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा […]

|

|

|

पंजाब सरकार ने एक और छुट्टी का ऐलान किया है। दरअसल, नवंबर महीने में राज्य के लोगों को एक और सरकारी छुट्टी मिलने जा रही है। यह महिना धार्मिक महत्त्व के साथ-साथ यह महीना छुट्टियों से भी भरपूर रहेगा। इस दौरान राज्य के सभी स्कूल-कॉलेज और सरकारी ऑफिस बंद रहेंगे। श्री गुरु नानक देवी जी […]

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : फगवाड़ा के गऊशाला बाजार में मंगलवार देर शाम शिवसेना नेता इंद्रजीत करवल और उनके बेटे जिमी करवल पर हुए जानलेवा हमले का वीडियो सामने आ गया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद शहर में तनाव का माहौल है। हमले के विरोध में और पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज होकर […]

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : रोबोटिक घुटना रिप्लेसमेंट (Robotic Knee Replacement) के किंग माने जाने वाले जालंधर के ऑर्थोनोवा हॉस्पिटल के डॉ. हरप्रीत सिंह ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। डॉ. सिंह ने संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) के प्रतिष्ठित न्यूयॉर्क प्रेस्बिटेरियन हॉस्पिटल में आयोजित रोबोटिक नी रिप्लेसमेंट सर्जरी में हिस्सा लिया। इस भागीदारी को जालंधर और […]

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में पूर्व विधायक के पोते पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई हैं। बताया जा रहा है कि इस हमले वह बुरी तरह से जख्मी हो गया है और उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं गोलियां मारने के बा हमलावर बाइक से फरार […]

|

|

|

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल बिश्नोई अमेरिका से डिपोर्ट होकर बुधवार सुबह दिल्ली पहुंचा। केंद्रीय एजेंसियों ने कड़ी सुरक्षा के बीच उसे IGI एयरपोर्ट से सीधे पटियाला हाउस कोर्ट ले जाया जाएगा। अमेरिका ने कुल 200 लोगों को डिपोर्ट किया है, जिनमें भारत के तीन नागरिक शामिल हैं, अनमोल और पंजाब के दो अन्य […]

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में युवाओं के सिर से स्टंटबाजी का भूत उतरने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस की सख्त कार्रवाई और लगातार चालान काटने के बावजूद युवाओं में कानून का कोई खौफ नहीं है। वे सरेआम सड़कों पर अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डाल रहे हैं। ऐसा ही एक ताजा […]

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : फगवाड़ा के मुख्य बाजार में मंगलवार देर शाम शिवसेना नेता इंद्रजीत करवल और उनके बेटे जिमी करवल पर हथियारबंद युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन हमले के बाद शहर का माहौल गरमा गया है। पुलिस की कार्यप्रणाली और सुरक्षा […]

|

|

|

जालंधर शहर में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं। वही चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि वे सबसे व्यस्त बाजारों में भी आसानी से घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताज़ा मामला दिलकुशा मार्किट से सामने आया है, जहां न्यू मॉडल हाउस का एक व्यक्ति सामान लेने पहुंचा और कुछ ही […]

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : आर्ट ऑफ लिविंग को यह सूचित करते हुए अति प्रसन्नता का अनुभव हो रहा है कि वैश्विक आध्यात्मिक गुरु और मानवीय नेतृत्व के प्रतीक, गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर जी इस नवम्बर माह में पंजाब आ रहे हैं। हजारों लोग गुरुदेव की पावन उपस्थिति में ध्यान, ज्ञान, जाप और संगीत की आनंददायक […]

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज आधारित विज्ञापन

शेयर बाजार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम पूर्वानुमान​

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

खबरिस्तान नेटवर्क