View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

पंजाबी संगीत जगत से आज एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा का 35 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने आज सुबह मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में अंतिम सांस ली।राजवीर जवंदा का पिछले कई दिनों से फोर्टिस अस्पताल में इलाज चल रहा था। वह पिछले 11 दिनों से वेंटिलेटर पर थे। उनके निधन की खबर मिलते ही पंजाबी सिंगर्स ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दुख सांझा किया है।

अंतिम संस्कार कल किया जाएगा

वही मौत के बाद फोर्टिस अस्पताल ने कहा कि जवंदा को जब अस्पताल में भर्ती कराया गया तो उनकी रीढ़ की हड्‌डी और ब्रेन में बहुत चोट लगी थी। लेकिन आज करीब 10 बजे मल्टी ऑर्गन फेलियर की वजह से उन्होंने दम तोड़ दिया। वही उनका अंतिम संस्कार कल किया जाएगा।

पंजाबी सिंगर मनमोहन वारिस ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल कर राजवीर की मौत पर दुख प्रकट किया। उन्होंने कहा- ‘राजवीर जवंदा साडा प्यारा वीर ते हरमन प्यारा गायक भरी जवानी में विछोड़ा दे गया। परिवार पर दुखों का पहाड़ गिरा है। परमात्मा भाणा मनन दा बल बख्शे।

पंजाब से आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सदस्य हरभजन सिंह ने पंजाबी गायकी को एक अलग पहचान देने वाला सुरीला गायक बहुत जल्द हम को छोड़ कर चला गया। वीरे तूं बहुत जल्द चला गया। सीके साथ ही जालंधर कैंट के विधायक प्रगट सिंह ने अपने सोशल मीडिया पर राजबीर जवंदा की मौत पर शोक व्यक्त करते कहा उसकी मौत खबर सुन बहुत दुख हुआ। बहुत अरदास करने के बावजूद प्रमात्मा को कुछ और की मंजूर था। वो हमें बहुत जल्दी छोड़ गया। उन्होंने कहा कि इस वक्त मेरी उनके परिवार , दोस्तों और उनके प्रशसंकों के साथ संवेदना है।

राजवीर जवंदा की आवाज़ हमेशा गूंजती रहेगी – CM मान

राजवीर जवंदा की मौत को लेकर CM भगवंत मान ने ट्वीट करते हुए लिखा – प्रसिद्ध पंजाबी गायक राजवीर जवंदा की हिमाचल प्रदेश के बद्दी के पास हुए भयानक सड़क हादसे के बाद इलाज के दौरान हुई मौत की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। पंजाबी संगीत जगत का सितारा हमेशा के लिए अलोप हो गया।

छोटी उम्र में अपने गीतों के ज़रिये लोगों के दिलों पर राज करने वाले राजवीर जवंदा की आवाज़ हमेशा गूंजती रहेगी। दिवगंत आत्मा को वाहिगुरु अपने चरणों में निवास दें और परिवार और प्रशंसकों को यह दुःख सहने का बल प्रदान करे।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

दामाद नहीं हैं, जो जेल में बैठकर खिलाएंगे : बंगाल

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पश्चिम बंगाल में सरकार आते ही भाजपा

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाबी एक्टर योगराज सिंह की मुश्किलें थमने

|

|

|

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में मंगलवार को 8 नगर निगमों,

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के पठानकोट में भारतीय सेना और

|

|

|

मोगा में कांग्रेस और आप समर्थकों की बीच झड़पमोगा में

|

|

|

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियानाा में सरकारी महिला कर्मचारी की ट्रक

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क