View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

खबरिस्तान नेटवर्क: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान और इंडिया के पंजाब कलाकारों के बीच में चल रहे विवाद में एक बार फिर पाकिस्तानी कॉमेडियन इफ्तिखार ठाकुर सुर्खियों में बन गए हैं। उन्होंने एक ऐसा विवादित बयान दे दिया है जिसके बाद लोग उनसे नाराज हो चुके हैं। उन्होंने यह दावा किया है कि पाकिस्तान के कलाकारों के बिना पंजाब में फिल्में नहीं बन सकती। ये बयान उन्होंने एक टीवी शो के दौरान दिया। गौरतलब है कि इससे पहले वह पंजाब के सीएम भगवंत मान पर भी व्यक्तिगत टिप्पणी कर चुके थे और कहा था कि पंजाब ने सीएम भगवंत मान को सीएम इसलिए बनाया है क्योंकि वह उनको सस्ते पड़ते हैं इसके बाद पंजाब के कई कलाकारों ने ठाकुर की निंदा भी की और उन्हें पंजाबी इंडस्ट्री में काम न देने की बात कही थी। 

पंजाब में मेरी करीब 16 फिल्में साइन हैं 

पाकिस्तानी कॉमेडियन इफ्तिखार ठाकुर ने कहा कि – भारतीय पंजाब में मेरी करीब 16 फिल्में साइन हैं जो मुझे करनी थी। हमें कहा गया कि हम आपके साथ बायकॉट करेंगे। इस पर मैंने जवाब दिया कि आपका मुंह नहीं है बॉयकॉट करने का बॉयकॉट को हम करते हैं। पंजाब की फिल्में हमारे बिना नहीं चलती। पाकिस्तानी कलाकारों के बिना भारतीय फिल्में हिट नहीं हुई हैं। पाकिस्तानी कलाकारों के बिना 9 फिल्में बनाई गई, मगर एक भी नहीं चली। पंजाब में बनने वाली फिल्मों के डायलॉग सहित कई प्रमुख काम पाकिस्तानी कलाकार करते हैं। जितनी फिल्में पाकिस्तानी कलाकारों ने की हैं, वह हर बार हिट हुई हैं। पंजाबी इंडस्ट्री की 300 से 350 करोड़ रुपए की इन्वेस्टमेंट हमारे कलाकारों पर हैं।

भारत हमारे बिना फिल्म नहीं बना सकता

पाकिस्तानी कॉमेडियन इफ्तिखार ठाकुर ने कहा- भारत हमारे बिना फिल्म नहीं बना सकता तो वह जंग क्या खाक जीत पाएंगे। आखिरी में पाकिस्तानी कॉमेडियन इफ्तिखार ठाकुर ने शायरी सुनाते हुए कहा- ‘जो खेल के मैदान में नहीं आते, वह जंग के मैदान में भी नहीं आ सके’।

बीनो ढिल्लों ने भी किया था विरोध

पहलगाम हमले के बाद पंजाबी फिल्मों के एक्टर और कॉमेडियन बीन्नू ढिल्लों ने इफ्तिखार ठाकुर के बयान का जवाब दिया था। बीन्नू ने कहा था कि वह पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम नहीं करेंगे। बीन्नू ढिल्लों ने यह भी कहा था कि इफ्तिखार ठाकुर को अब पंजाब भी नहीं आने दिया जाएगा। जो हमारे देश का विरोधी है, उसे यहां कलाकारी दिखाने का मौका भी नहीं मिलना चाहिए। पाकिस्तानी कलाकारों के साथ जो प्रोजेक्ट पाइपलाइन में चल रहे हैं, वह भी सिनेमाघरों में नहीं आएंगे और ना ही इन कलाकारों को पंजाब में आने दिया जाएगा। बीन्नू ने आगे कहा था कि पंजाबी फिल्मों के प्रोड्यूसर्स से भी पाकिस्तानी कलाकारों को अपनी फिल्मों में न लेने का आग्रह किया है।

कई पंजाबी कलाकार भी कर चुके हैं निंदा

बता दें कि ढिल्लों द्वारा की गई निंदा के बाद कई पंजाबी इंडस्ट्री के कलाकारों ने पाकिस्तानी कॉमेडियन इफ्तिखार ठाकुर की निंदा की थी। भारतीय पंजाब के कॉमेडियन गुरप्रीत घुग्गी ने कहा था कि भारत और पाकिस्तान की सेनाओं की अपने-अपने देश की सेफ्टी करना फर्ज है। सेना लड़े तो बात अलग है। कलाकारों को नहीं लड़ना चाहिए। गलत कमेंट करके पाकिस्तानी आर्टिस्ट अपना ही नुकसान कर रहे हैं। पंजाबी सिनेमा के कलाकार गुग्गू गिल ने इफ्तिखार ठाकुर पर कहा था कि उनको भारत के खिलाफ इस तरह से नहीं बोलना चाहिए था। कलाकार सबके प्यार से ही बड़ा बनता है। लोग एक कलाकार से हमेशा अच्छा बोलने की ही उम्मीद रखते हैं। जोश-जोश में ही अपने लोगों के सामने ऐसा बोल दिया। इसको किसी ने भी ठीक नहीं समझा।

ठाकुर को भगवान ने दिमाग छोटा दिया है

गांधी मूवी के एक्टर देव खरौद ने कहा था कि इनको तो जंग से ऊपर उठकर शांति की बात करनी चाहिए थी क्योंकि जंग में नुकसान किसी और का नहीं, बल्कि लोगों का होता है। ऐसे में अमन की बात करनी चाहिए। कलाकार हमेशा सब का साझा होता है।कलाकार को कभी भी ऐसी टिप्पणी नहीं करनी चाहिए, जिससे लोगों के मन को ठेस पहुंचे। ठाकुर को भगवान ने सिर्फ नाक ही बड़ा दिया है, मगर दिमाग छोटा दिया है।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : उत्तर प्रदेश से कांग्रेस सांसद और पार्टी

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : वियतनाम के फुक्वोक द्वीप पर भारतीय सैलानियों

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : केरल के कन्नूर से एक बेहद दर्दनाक

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क: पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर शहर में बाबा का भेष बनाकर

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह के

|

|

|

पंजाब, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में रात करीब साढ़े 8 बजे

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क