View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

Burning sensation in the soles is a sign of serious illness or lack of nutrition : पैरों में जलन का कारण सिर्फ गर्मी नहीं होती, बल्कि यह किसी गंभीर बीमारी या पोषण की कमी का संकेत भी हो सकता है। पैरों के तलवों में जलन की समस्या कई लोगों को होती है, लेकिन अक्सर इसे नजरअंदाज कर दिया जाता है। यह जलन कभी-कभी असहनीय हो सकती है और चलने-फिरने में भी परेशानी पैदा कर सकती है इसलिए, अगर आपके पैरों में बार-बार जलन हो रही है तो इसे अनदेखा न करें और इसकी वजह जानने की कोशिश करें। आइए जानते हैं इसके पीछे की 7 मुख्य वजहें…

1. डायबिटिक न्यूरोपैथी

अगर आपको डायबिटीज है तो पैरों में जलन का एक मुख्य कारण डायबिटिक न्यूरोपैथी हो सकता है। इसमें हाई ब्लड शुगर नर्व्स को डैमेज कर देता है, जिससे तलवों में जलन, झुनझुनी और सुन्नपन महसूस होता है। 

2. विटामिन की कमी

विटामिन B12, B6 और फोलिक एसिड की कमी से भी पैरों में जलन हो सकती है। ये विटामिन नर्व्स को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। अगर शरीर में इनकी कमी हो जाए, तो पैरों में जलन के साथ कमजोरी और थकान भी महसूस हो सकती है।

3. पसीना और फंगल इंफेक्शन

बहुत अधिक पसीना आने या गीले मोजे पहनने से फंगल इंफेक्शन हो सकता है, जिससे जलन, खुजली और लाल चकत्ते हो सकते हैं। खासकर एथलीट फुट नामक संक्रमण में पैरों में जलन की समस्या ज्यादा होती है।

4. नर्व डैमेज या न्यूरोपैथी

अगर आपकी नसें किसी कारणवश डैमेज हो गई हैं तो इससे भी पैरों में जलन की समस्या हो सकती है। नर्व डैमेज होने की कई वजहें हो सकती हैं, जैसे- ज्यादा शराब पीना, चोट लगना या अन्य बीमारियां। 

5. थायरॉइड समस्या

हाइपोथायरायडिज्म (थायरॉइड हार्मोन की कमी) से शरीर में मेटाबॉलिज्म प्रभावित होता है, जिससे नर्व्स को नुकसान पहुंच सकता है और पैरों में जलन महसूस हो सकती है।

6. ब्लड सर्कुलेशन

अगर आपके पैरों तक सही मात्रा में ब्लड सप्लाई नहीं पहुंच रही है तो इससे जलन और भारीपन महसूस हो सकता है। पेरिफेरल आर्टरी डिजीज (PAD) जैसी समस्याओं में ऐसा अक्सर देखा जाता है।

7. किडनी या लिवर

अगर किडनी या लिवर सही से काम नहीं कर रहे, तो शरीर में टॉक्सिन जमा हो सकते हैं, जिससे पैरों में जलन और सूजन की समस्या हो सकती है। अगर पैरों में जलन लगातार बनी रहती है, तो इसे हल्के में न लें। सबसे पहले किसी अच्छे डॉक्टर से संपर्क करें और अपनी समस्या की जांच करवाएं। इसके अलावा, भरपूर पानी पिएं, पोषक तत्वों से भरपूर भोजन करें और अपने ब्लड शुगर व थायरॉइड लेवल को नियमित रूप से चेक करवाएं।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

चंडीगढ़ में एयरपोर्ट रोड पर एक बड़ा हादसा सामने आया,

|

|

|

|

|

|

पंजाब में स्कूली बच्चों और कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर

|

|

|

उत्तर प्रदेश के Vrindavan में हुए दर्दनाक नाव हादसे में

|

|

|

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल Manoj Sinha ने अमरनाथ यात्रा 2025 की

|

|

|

जालंधर में आज विभिन्न इंडस्ट्री में काम करने वाले वर्करों

|

|

|

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका लगा है। दिग्गज गायिका

|

|

|

पंजाब में मंत्री हरदीप मुडियां पर लगे गंभीर आरोपपंजाब में

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क