View All Topics

विक्रेता विज्ञापन

View All Topics

खबरिस्तान नेटवर्क

8:45 AM IST

खोज आधारित विज्ञापन

खबरिस्तान नेटवर्क

स्टोरीज़ देखें

Anxiety also gives these symptoms like fast heartbeat, suffocation, difficulty in breathing, heart disease : अक्सर चिंता या तनाव की स्थिति में कुछ लोगों की हार्ट बीट्स बढ़ जाती हैं। उन्हें सांस लेने में दिक्कत महसूस होने लगती है। हर तरफ घुटन और बेचैनी भी महसूस होने लगती है। मानस‍िक समस्याओं के प्रति जागरुक लोग ही ऐसे लक्षणों को मानस‍िक समस्या से जोड़कर देख पाते हैं। मनोच‍िक‍ित्सकों का कहना है कि लोगों को इस बात का यकीन होता है कि ये लक्षण शायद उन्हें ब्लड प्रेशर, फेफड़ों की दिक्कत, पाचन समस्या या दिल की बीमारी के कारण ही होंगे। असल में ये सभी लक्षण साइको सोमैट‍िक डिसऑर्डर के कारण होते हैं। अत्यध‍िक चिंता और तनाव की स्थ‍िति में उन्हें शारीरिक लक्षण भी नजर आने लगते हैं। 

अचानक तेज सिरदर्द, पेट दर्द या मांसपेश‍ियों में तनाव 

वर‍िष्ठ मनोच‍िकित्सक डॉ सत्यकांत त्र‍िवेदी का कहना है कि एंजाइटी के मरीजों को स‍िर्फ हृदय रोग का ही शक नहीं होता बल्क‍ि मानस‍िक समस्या कई अन्य तरह के साइको सोमैट‍िक लक्षण भी देती है। कई लोगों को अचानक तेज सिरदर्द, पेट दर्द या मांस पेश‍ियों में तनाव महसूस होता है। थकान और पाचन संबंधी समस्याओं के अलावा लोगों को त्वचा में जलन या कोई और दिक्कत महसूस होती है। 

कराते रहे नियमित हृदय की जांच, नहीं न‍िकली बीमारी

ओवरथ‍िंंक‍िंंग पर क‍िताब ल‍िख चुके डॉ सत्यकांत बताते हैं कि मेरे पास आए एक व्यक्त‍ि को एंजाइटी की समस्या थी। वो हर बार पैन‍िक अटैक पड़ने पर इसे माइनर हार्ट अटैक मानकर हृदय संबंध‍ित सभी जांचें कराते थे। वो अलग-अलग चार कॉर्ड‍ियोलॉजिस्ट से मिल चुके थे, लेकिन उनकी घबराहट, तेज हार्ट बीट और सांस न ले पाने के पीछे कोई हृदय रोग सामने नहीं आया। अपने एक रिश्तेदार की मदद से उन्होंने मनो च‍िकित्सा व‍िभाग में परामर्श ली।

दिल की धड़कन बढ़ना, सांस लेने में कठिनाई जैसे लक्षण 

डॉ त्रिवेदी कहते हैं कि एंजाइटी से पीड़‍ित लोगों में दिल की धड़कन बढ़ना, सांस लेने में कठिनाई और मानसिक स्थिति में बदलाव जैसे ओवर थ‍िंक‍िंग, उदासी बेचैनी जैसे लक्षण भी दिखते हैं। वहीं, मनोचिक‍ित्सक डॉ अन‍िल शेखावत का कहना है कि जो लोग एंजाइटी की समस्या के बारे में बिल्कुल भी नहीं जानते। उनके लिए दिल और दिमाग में समस्या में अंतर करना सबसे मुश्क‍िल होता है।

द‍िल की बीमारी से जूझ रहे लोगों को घबराहट जैसी समस्या

एंजाइटी के मरीजों में दर्द और बेचैनी के लक्षणों पर सवाल जवाब करके मनोच‍िकित्सक आसानी से यह पता लगा सकते हैं कि उक्त व्यक्त‍ि को हृदय रोग की समस्या है या फिर एंजाइटी या डिप्रेशन की प्रॉब्लम है। अक्सर द‍िल की बीमारी से जूझ रहे लोगों को घबराहट, सीने में दर्द, सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्याएं होती हैं। यही लक्षण एंजाइटी से जूझ रहे अध‍िकतम लोगों में भी दिख जाते हैं। ऐसे लक्षणों पर कई लोग हृदय रोगों की जांच भी कराने लगते हैं। 

हृदय रोग और मानस‍िक समस्याओं के लक्षणों में ऐसे करें अंतर

डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल में कॉर्ड‍ियोलॉजिस्ट और एसोसिएट प्रोफेसर डॉ पुनी‍त अग्रवाल कहते हैं कि अक्सर हृदय रोग और मानस‍िक समस्याओं में एक से लक्षण हो जाते हैं, लेकिन दोनों में स्थ‍ितियां अलग अलग होती हैं। डॉ पुनीत अग्रवाल कहते हैं कि मानस‍िक समस्याओं से जूझ रहे लोगों को चलने फिरने या मेहनत करने के दौरान ये लक्षण नहीं आते। उनके साथ यह अक्सर खाली बैठने या काम न करने के दौरान होता है। 

मानस‍िक समस्या से जूझ रहे लोगों में ज्यादातर दिखते हैं लक्षण 

वहीं, हृदय रोगों के मामले में अगर व्यक्त‍ि मेहनत करता है, ज्यादा देर पैदल चलता है तो उसे ये दिक्कत महसूस होती है। आसान भाषा में कहें तो एंजाइटी या ड‍िप्रेशन जैसी मानस‍िक समस्याओं से जूझ रहे लोगों में ज्यादातर आराम से खाली बैठने के दौरान ये लक्षण दिखते हैं। सबसे बड़ी बात कि उनके ये लक्षण अपने आप चले भी जाते हैं लेकिन हृदय रोग‍ियों को बिना दवा लिए या बगैर आराम किए राहत नहीं मिलती।

|

|

Read this news in :

|

Also Must Read

Don't Miss These:

|

|

|

खबरिस्तान नेटवर्क। जालंधर में शुक्रवार को बॉडी बिल्डर वरिंदर सिंह घुम्मन के अंतिम संस्कार के बाद फोर्टिस अस्पताल ने बयान जारी किया है। अस्पताल ने कहा कि 6 अक्टूबर को घुम्मन को दाएं कंधे में दर्द और मूवमेंट में दिक्कत के बाद अस्पताल लाया गया था। जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें आर्थ्रोस्कोपिक रोटेटर कफ […]

|

|

|

गुड मॉर्निंग जी। आज है बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का जन्मदिनमारिया मचाडो को मिला नोबेल का शांति पुरस्कारवेनेजुएला की प्रमुख विपक्षी नेता मारिया मचाडो को 2025 का शांति का नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। पूरा पढ़ें पंचतत्वों में विलीन हुए बॉड बिल्डर वरिंदर घुम्मनइंटरनेशनल बॉडी बिल्डर वरिंदर सिंह घुम्मन पंच तत्वों […]

|

|

|

मारिया मचाडो को मिला नोबेल का शांति पुरस्कारवेनेजुएला की प्रमुख विपक्षी नेता मारिया मचाडो को 2025 का शांति का नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। पूरा पढ़ें पंचतत्वों में विलीन हुए बॉड बिल्डर वरिंदर घुम्मनइंटरनेशनल बॉडी बिल्डर वरिंदर सिंह घुम्मन पंच तत्वों में विलीन हो गए हैं। मॉडल टाउन के श्मशान घाट में […]

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : इंटरनेशनल बॉडी बिल्डर वरिंदर सिंह घुम्मन पंच तत्वों में विलीन हो गए हैं। मॉडल टाउन के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। घुम्मन को उनके बेटे ने मुखाग्नि देकर अंतिम विदाई दी। इस दौरान पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था। वहीं घुम्मन के आखिरी बार दर्शन करने […]

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : कनाडा में मशहूर पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों के घर पर हुई फायरिंग के मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। इस वारदात को अंजाम देने के लिए लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने 25 वर्षीय भारतीय छात्र अभिजीत किंगरा को पैसे देकर किराए पर लिया था। किंगरा 4 साल पहले स्टूडेंट वीजा पर कनाडा […]

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर में ग्रीन पटाखों के निर्माण और बिक्री की अनुमति देने वाली याचिकाओं पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। दरअसल 26 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट ने सर्टिफाइड ग्रीन पटाखों के निर्माण को मंजूरी दी थी, लेकिन यह शर्त रखी थी कि NCR में बिक्री के लिए […]

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : इंटरनेशनल बॉडी बिल्डर वरिंदर सिंह घुम्मन पंच तत्वों में विलीन हो गए हैं। मॉडल टाउन के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। घुम्मन को उनके बेटे ने मुखाग्नि देकर अंतिम विदाई दी। इस दौरान पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था। वहीं घुम्मन के आखिरी बार दर्शन करने […]

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : वेनेजुएला की प्रमुख विपक्षी नेता मारिया मचाडो को 2025 का शांति का नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। उन्हें यह सम्मान वेनेजुएला में लोकतांत्रिक अधिकारों को बढ़ावा देने और तानाशाही से लोकतंत्र की ओर शांतिपूर्ण बदलाव लाने के लिए पिछले 20 वर्षों से किए गए अथक संघर्ष के लिए दिया […]

|

|

|

बॉडी बिल्डर घुम्मन के निधन के बाद अस्पताल पर उठे सवालपंजाब के मशहूर शाकाहारी बॉडी-बिल्डर और फिल्म पर्सनेलिटी वरिंदर सिंह घुम्मन का वीरवार शाम को निधन हो गया। पूरा पढ़ें जालंधर SHO भूषण कुमार केस में SSP को नोटिसजालंधर में फिल्लौर थाने के एसएचओ भूषण कुमार की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। पूरा पढ़ें पाकिस्तान […]

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने अचानक दिल्ली में प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात कर पंजाब की सियासत में एक बार फिर हलचल मचा दी है। मुलाकात के बाद सिद्धू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रियंका गांधी के साथ फोटो पोस्ट की। उन्होंने लिखा कि अपने मार्गदर्शक, प्रकाशस्तंभ […]

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज आधारित विज्ञापन

शेयर बाजार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम पूर्वानुमान​

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

खबरिस्तान नेटवर्क