View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

From 150cc to 300cc segment, you will get powerful engine and excellent performance : नई और दमदार बाइक खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको नए साल में इस समय कई अच्छे मॉडल मिल जाएंगे लेकिन अगर आपको सबसे अच्छी बाइक चुननी हो तो यह थोड़ा मुश्किल हो जाता है लेकिन यहां हम आपको भारत में मौजूद 300cc तक की सबसे अच्छी बाइक्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं। ये बाइक्स डिजाइन से लेकर परफॉर्मेंस के मामले में काफी दमदार हैं। आप अपनी पसंद के हिसाब से इन बाइक्स में से चुन सकते हैं, जो ड्राइविंग स्टाइल, बजट और जरूरत के हिसाब से सबसे सही हो। आइए जानते हैं इन बाइक्स के बारे में…

Jawa 42

Jawa 42 एक हाई परफॉर्मेंस बाइक है। इसका डिजाइन काफी स्पोर्टी है। इसकी सीट काफी आरामदायक है, जिसकी वजह से बाइक चलाने में मजा आता है। परफॉर्मेंस के लिए इस बाइक में 293cc, लिक्विड कूल्ड, सिंगल सिलेंडर पेट्रोल इंजन लगा है जो 27 हॉर्स पावर देता है। इस बाइक में 5 स्पीड गियरबॉक्स है। इस बाइक का रेट्रो डिजाइन, मजबूत चेसिस, स्टीरियो वॉयस सिस्टम इसके प्लस पॉइंट हैं। बाइक की कीमत करीब 1.90 से 2.00 लाख रुपये है।

बजाज पल्सर 200 एनएस

बजाज ऑटो की पल्सर 200 एनएस एक स्पोर्टी बाइक है। इसमें बजाज का भरोसेमंद इंजन लगा है। बाइक का स्टाइलिश डिजाइन, बेहतर हैंडलिंग और पावरफुल इंजन इसके प्लस पॉइंट हैं। परफॉरमेंस के लिए इस बाइक में 199.5cc का लिक्विड कूल्ड, DTS-i इंजन लगा है जो 24.5 हॉर्सपावर जनरेट करता है। इस बाइक में 5 स्पीड गियरबॉक्स है। इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत करीब 1.35-1.50 लाख रुपये से शुरू होती है।

होंडा CB200X

होंडा की यह एक पावरफुल बाइक है। रेसिंग के शौकीनों के लिए यह बाइक काफी अच्छा ऑप्शन है। परफॉरमेंस के लिए इस बाइक में 184.4cc, सिंगल सिलेंडर, एयर कूल्ड इंजन लगा है जो 17.1 हॉर्सपावर देता है। इस बाइक में 5 स्पीड गियरबॉक्स है। यह एक एडवेंचर बाइक है जिसका स्टाइल काफी पसंद किया जा रहा है। स्मार्ट कनेक्टिविटी के लिए यूजर्स इस बाइक को पसंद कर रहे हैं। इस बाइक की कीमत करीब 1.45 से 1.55 लाख रुपये है।

TVS Apache RR 310

TVS Apache RR 310 एक स्पोर्टी बाइक है. इस बाइक को भारतीय ग्राहक काफी समय से पसंद कर रहे हैं इस बाइक का रेसिंग स्टाइल, किफायती कीमत में शानदार परफॉर्मेंस इसके प्लस पॉइंट हैं। परफॉर्मेंस के लिए इस बाइक में 312cc का लिक्विड कूल्ड इंजन लगा है जो 34 हॉर्स पावर देता है। फैमिली क्लास के लिए यह बाइक उपयोगी नहीं है। युवाओं को यह बाइक काफी पसंद आने वाली है। बाइक की कीमत 2.50-2.70 लाख रुपये तक जाती है।

Yamaha FZ-X

Yamaha की यह बाइक युवाओं को काफी पसंद आती है। यह एक आरामदायक बाइक है। स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, LED हेडलाइट्स और स्टाइलिश डिजाइन इस बाइक के प्लस पॉइंट हैं। परफॉर्मेंस के लिए इस बाइक में 149cc, सिंगल सिलेंडर, एयर कूल्ड इंजन लगा है जो 5 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है जो 12.4 हॉर्स पावर देता है. इस बाइक की कीमत करीब 1.30-1.50 लाख रुपये तक जाती है।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : उत्तर प्रदेश से कांग्रेस सांसद और पार्टी

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : वियतनाम के फुक्वोक द्वीप पर भारतीय सैलानियों

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : केरल के कन्नूर से एक बेहद दर्दनाक

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क: पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर शहर में बाबा का भेष बनाकर

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह के

|

|

|

पंजाब, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में रात करीब साढ़े 8 बजे

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क