View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

गुड मॉर्निंग जी।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी कल पंजाब दौरे पर

पंजाब में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित इलाकों का हाल जानने के लिए कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी सोमवार को राज्य का दौरा करेंगे। पूरा पढ़ें 

भारत-पाक मैच पर विवाद: CM मान – पहलगाम हमले को भूल गए

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच को लेकर पंजाब में राजनीति गरमा गई है। विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। पूरा पढ़ें 

रिंग रोड से 16 फीट नीचे पानी में गिरी कार

राजधानी जयपुर के शिवदासपुरा थाना क्षेत्र में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। प्रहलादपुरा के पास रिंग रोड से गुजर रही कार अचानक नियंत्रण खो बैठी और नीचे नाले में जा गिरी। पूरा पढ़ें  

लखनऊ एयरपोर्ट पर बड़ा विमान हादसा टला

लखनऊ एयरपोर्ट पर शनिवार को बड़ा हादसा होने से टल गया। इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E2111, जो लखनऊ से दिल्ली जा रही थी पूरा पढ़ें

पूर्व सांसद मोहिंदर सिंह केपी के बेटे की मौत मामले में बड़ी कारवाई

जालंधर में पूर्व सांसद मोहिंदर सिंह केपी के बेटे रिची केपी की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद थाना-6 पुलिस ने क्रेटा कार और ग्रैंड विटारा के मालिकों पर 178 नंबर एफआईआर दर्ज कर दी है। पूरा पढ़ें  

पंजाब में सोमवार को छुट्टी का ऐलान

पंजाब सरकार ने एक और छुट्टी का ऐलान किया है। बता दें कि 22 सितंबर सोमवार को महाराजा अग्रसेन जयंती के मौके पर पंजाब में सरकारी छुट्टी रहेगी। पूरा पढ़ें 

एक बार फिर स्थगित हुई माता वैष्णो देवी यात्रा

श्री माता वैष्णो देवी यात्रा को एक बार फिर स्थगित कर दिया गया है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि भवन पूरा पढ़ें

पंजाब-हिमाचल में आज होगी बारिश

पंजाब के कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना है और कई इलाकों में बादल छाए रहेंगे। इन दिनों सुबह और शाम मौसम ठंडा रहता है पूरा पढ़ें 

आज का पंचांग

आज 15 सितंबर सोमवार का दिन है। आश्विन माह (Ashwin Month) की आश्विन कृष्ण पक्ष नवमी तिथि 01:31 AM तक उपरांत दशमी ,नक्षत्र म्रृगशीर्षा 07:31 AM तक उपरांत आद्रा , व्यातीपात योग 02:34 AM तक, उसके बाद वरीयान योग , करण तैतिल 02:16 PM तक, बाद गर 01:31 AM तक, बाद वणिज है।

आज का राशिफल 

मेष राशि- आज पूजा-पाठ और अच्छे कामों में मन लगेगा। पढ़ाई या विदेश से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। सेहत का ध्यान रखें। पैतृक संपत्ति से फायदा होगा। चुनौतियों को तुम आत्मविश्वास से संभाल लोगे। ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। धन लाभ के योग भी बनेंगे।

वृषभ राशि- स्टूडेंट्स को सफलता मिलने के आसार हैं। नौकरी में प्रमोशन और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। जमीन–गाड़ी से फायदा हो सकता है। लेकिन भावुक होकर जल्दी-जल्दी फैसले न लें। धैर्य से काम करें। आज खर्चों पर भी नजर रखें।

मिथुन राशि- काफ़ी समय से रुके काम पूरे होंगे। पैसों की स्थिति सुधरेगी। दुश्मनों पर जीत और ऑफिस में प्रमोशन के योग हैं। घर-परिवार से सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन भी बेहतर रहेगा। आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

कर्क राशि- व्यापार में अच्छे रिजल्ट्स मिलेंगे। कला-संगीत में रुचि बढ़ेगी, लेकिन मन किसी अज्ञात डर से परेशान रह सकता है। घर के मामलों को शांति से सुलझाएं। स्वास्थ्य में सुधार होगा। भाई-बहन की मदद करनी पड़ सकती है।

सिंह राशि- आज गुस्से पर नियंत्रण रखें। आपके रिश्ते सुधरेंगे। पढ़ाई में सफलता मिलेगी लेकिन खर्चे भी बढ़ सकते हैं। प्रोफेशनल लाइफ में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। आज काम के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है।

कन्या राशि- लव लाइफ अच्छी रहेगी। रिलेशनशिप की दिक्कतें कम होंगी। नौकरी तलाशने वालों को कॉल आ सकता है। कान, गले या नाक की तकलीफ से बचने के लिए सतर्क रहें। डाइट और एक्सरसाइज पर ध्यान दें। आज आर्थिक स्थिति भी सामान्य रहेगी।

तुला राशि- कामकाज में नई उपलब्धियां हासिल होंगी। वाणी में मिठास आएगी। बच्चों की सेहत का ध्यान रखें। घर-परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी। स्वास्थ्य में सुधार के योग हैं। आज आपकी आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहेगी।

वृश्चिक राशि- दिन सामान्य रहेगा। काम पर फोकस करें। ऑफिस में बेवजह के वाद-विवाद से दूर रहें। कुछ लोग जॉब स्विच कर सकते हैं। कुछ को प्रमोशन मिलेगा। हेल्दी खाना खाएं और जंक फूड से बचें।

धनु राशि- काम की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। जीवनसाथी से हल्की अनबन हो सकती है, इसलिए भावनाओं और गुस्से पर काबू रखें। रहन-सहन और स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में बदलाव संभव है लेकिन माहौल ठीक रहेगा।

मकर राशि- भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास से लबरेज़ रहेंगे। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। अनियोजित खर्च भी बढ़ सकते हैं। नौकरी और कारोबार के लिए दिन अच्छा रहेगा। माता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

कुंभ राशि- आर्थिक मामलों में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। नई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। नए निवेश के लिए शुभ समय, लेकिन जल्दबाज़ी न करें। रिस्क न लें। बजट देख कर ही फैसले करें। हेल्थ और लाइफस्टाइल में पॉजिटिव बदलाव शुरू करने का अच्छा दिन।

मीन राशि- काम की चुनौतियों का सामना आत्मविश्वास से करें। जिम्मेदारियों को सावधानी से संभालें। बड़े बदलावों के लिए तैयार रहें। पॉजिटिव माइंडसेट के साथ अपने सपनों पर काम करते रहें। व्यापारियों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

 

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

दामाद नहीं हैं, जो जेल में बैठकर खिलाएंगे : बंगाल

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पश्चिम बंगाल में सरकार आते ही भाजपा

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाबी एक्टर योगराज सिंह की मुश्किलें थमने

|

|

|

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में मंगलवार को 8 नगर निगमों,

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के पठानकोट में भारतीय सेना और

|

|

|

मोगा में कांग्रेस और आप समर्थकों की बीच झड़पमोगा में

|

|

|

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियानाा में सरकारी महिला कर्मचारी की ट्रक

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क