View All Topics

विक्रेता विज्ञापन

View All Topics

खबरिस्तान नेटवर्क

8:55 PM IST

खोज आधारित विज्ञापन

खबरिस्तान नेटवर्क

स्टोरीज़ देखें

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के मिट्टी के लाल, वेजिटेरियन बॉडी बिल्डर और एक्टर वरिंदर सिंह घुम्मन का 43 साल मेंनिधन हो गया। अमृतसर के फोर्टिस अस्पताल में एक छोटे से ऑपरेशन के लिए गए वरिंदर को नियति ने छीन लिया, जब सर्जरी के दौरान उन्हें दो बार हार्ट अटैक आए और वह जिंदगी की जंग हार गए।

‘हीमैन’ जिसने बदली अपनी राह
6.2 फीट की शानदार हाइट और 140 किलोग्राम वजन वाले वरिंदर घुम्मन को प्यार से “द हीमैन ऑफ इंडिया” कहा जाता था।

शुरुआत : गुरदासपुर के तलवंडी में जन्मे और जालंधर में पले-बढ़े वरिंदर ने लायलपुर खालसा कॉलेज से हायर एजुकेशन प्राप्त की।

इंटरनेशनल पहचान: उनकी मेहनत रंग लाई और 2009 में उन्होंने मिस्टर इंडिया का खिताब जीता। अगले साल मिस्टर एशिया प्रतियोगिता में भी वह दूसरे स्थान पर रहे, इंटरनेशनल लेवल पर भारत का नाम रोशन किया।

फास्ट बॉलर बनना चाहते थे
वरिंदर घुम्मन शुरू से बॉडी बिल्डर नहीं बनना चाहते थे, बल्कि वह एक क्रिकेटर बनना चाहते थे। घुम्मन एक फास्ट बॉलर थे और बल्लेबाजों को अपनी गेंद से परेशान करते थे। लेकिन पिता चाहते थे कि वह पुलिस में भर्ती हों, इसलिए एथलेटिक्स में भेजा। मगर वरिंदर ने खुद अपनी राह चुनी और बॉडी बिल्डिंग की दुनिया में कदम रखा। पर धीरे-धीरे उनका शौंक बॉडी बिल्डिंग की तरफ बढ़ता गया और इसे ही उन्होंने अपना करियर बना लिया।

बॉडी बिल्डिंग से बॉलीवुड तक का सफर
शानदार फिजिक बनाने के बाद वरिंदर ने पंजाबी फिल्मों और बाद में हिंदी सिनेमा की ओर रुख किया। उन्होंने बाकायदा मुंबई जाकर डांस और एक्टिंग का कोर्स किया। उन्हें बॉलीवुड की बड़ी फिल्म ‘टाइगर-3’ में सुपरस्टार सलमान खान के साथ भी देखा गया था। एक्टिंग और बॉडी बिल्डिंग के अलावा, उन्होंने डेयरी फार्मिंग में भी हाथ आजमाया और कुछ नाटकों में हनुमान व भीमसेन का किरदार भी निभाया।

शौकों के धनी, परिवार के प्यारे पिता
वरिंदर सिर्फ बॉडी बिल्डिंग तक ही सीमित नहीं थे। वह महँगी कारों (फॉर्च्यूनर, रेंज रोवर आदि) और टैटू के भी शौकीन थे। उनके दाएं हाथ पर सांप और बाईं उंगली पर ओंकार का टैटू बना था, जिसे वह हर जीत के बाद दिखाते थे। सबसे खास बात यह थी कि इंटरनेशनल स्तर का बॉडी बिल्डर होने के बावजूद वह पक्के वेजिटेरियन थे।

सपना जो अधूरा रह गया: दीवाली पर नए घर में शिफ्टिंग
वरिंदर घुम्मन जालंधर में मिठापुर रोड पर अपने परिवार के लिए एक बड़ा और आलीशान घर बनवा रहे थे। उनके और उनके परिवार के सपने थे कि वे इसी दीवाली पर अपने नए आशियाने में शिफ्ट होंगे। मगर नस की एक छोटी सी समस्या के लिए अस्पताल में दाखिल हुए वरिंदर उसी दिन वापस घर आने वाले थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। अब वह घर इंतजार करता रह गया, जिसके आंगन में दीवाली की रोशनी होनी थी।

पंजाब ने एक और अपना सितारा खो दिया
वरिंदर अपने पीछे पत्नी, एक बेटी और दो बेटों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके पिता भूपेंद्र सिंह पंजाब पुलिस से एएसआई रिटायर्ड हैं। एक ऐसा सितारा जो अभी अपनी चमक बिखेरना शुरू ही कर रहा था, वह अचानक ओझल हो गया।

|

|

Read this news in :

|

Also Must Read

Don't Miss These:

|

|

|

गुड मॉर्निंग जी। आज है बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का जन्मदिनमारिया मचाडो को मिला नोबेल का शांति पुरस्कारवेनेजुएला की प्रमुख विपक्षी नेता मारिया मचाडो को 2025 का शांति का नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। पूरा पढ़ें पंचतत्वों में विलीन हुए बॉड बिल्डर वरिंदर घुम्मनइंटरनेशनल बॉडी बिल्डर वरिंदर सिंह घुम्मन पंच तत्वों […]

|

|

|

मारिया मचाडो को मिला नोबेल का शांति पुरस्कारवेनेजुएला की प्रमुख विपक्षी नेता मारिया मचाडो को 2025 का शांति का नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। पूरा पढ़ें पंचतत्वों में विलीन हुए बॉड बिल्डर वरिंदर घुम्मनइंटरनेशनल बॉडी बिल्डर वरिंदर सिंह घुम्मन पंच तत्वों में विलीन हो गए हैं। मॉडल टाउन के श्मशान घाट में […]

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : इंटरनेशनल बॉडी बिल्डर वरिंदर सिंह घुम्मन पंच तत्वों में विलीन हो गए हैं। मॉडल टाउन के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। घुम्मन को उनके बेटे ने मुखाग्नि देकर अंतिम विदाई दी। इस दौरान पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था। वहीं घुम्मन के आखिरी बार दर्शन करने […]

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : कनाडा में मशहूर पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों के घर पर हुई फायरिंग के मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। इस वारदात को अंजाम देने के लिए लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने 25 वर्षीय भारतीय छात्र अभिजीत किंगरा को पैसे देकर किराए पर लिया था। किंगरा 4 साल पहले स्टूडेंट वीजा पर कनाडा […]

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर में ग्रीन पटाखों के निर्माण और बिक्री की अनुमति देने वाली याचिकाओं पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। दरअसल 26 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट ने सर्टिफाइड ग्रीन पटाखों के निर्माण को मंजूरी दी थी, लेकिन यह शर्त रखी थी कि NCR में बिक्री के लिए […]

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : इंटरनेशनल बॉडी बिल्डर वरिंदर सिंह घुम्मन पंच तत्वों में विलीन हो गए हैं। मॉडल टाउन के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। घुम्मन को उनके बेटे ने मुखाग्नि देकर अंतिम विदाई दी। इस दौरान पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था। वहीं घुम्मन के आखिरी बार दर्शन करने […]

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : वेनेजुएला की प्रमुख विपक्षी नेता मारिया मचाडो को 2025 का शांति का नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। उन्हें यह सम्मान वेनेजुएला में लोकतांत्रिक अधिकारों को बढ़ावा देने और तानाशाही से लोकतंत्र की ओर शांतिपूर्ण बदलाव लाने के लिए पिछले 20 वर्षों से किए गए अथक संघर्ष के लिए दिया […]

|

|

|

बॉडी बिल्डर घुम्मन के निधन के बाद अस्पताल पर उठे सवालपंजाब के मशहूर शाकाहारी बॉडी-बिल्डर और फिल्म पर्सनेलिटी वरिंदर सिंह घुम्मन का वीरवार शाम को निधन हो गया। पूरा पढ़ें जालंधर SHO भूषण कुमार केस में SSP को नोटिसजालंधर में फिल्लौर थाने के एसएचओ भूषण कुमार की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। पूरा पढ़ें पाकिस्तान […]

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने अचानक दिल्ली में प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात कर पंजाब की सियासत में एक बार फिर हलचल मचा दी है। मुलाकात के बाद सिद्धू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रियंका गांधी के साथ फोटो पोस्ट की। उन्होंने लिखा कि अपने मार्गदर्शक, प्रकाशस्तंभ […]

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा उम्मीदवार राजिंदर गुप्ता ने आज अपना नामांकन दाखिल कर दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान और हाल ही में राज्यसभा सीट छोड़कर मंत्री बने संजीव अरोड़ा भी उनके साथ मौजूद रहे। सीएम भगवंत मान ने इस मौके पर राजिंदर गुप्ता के कारोबारी और समाज […]

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज आधारित विज्ञापन

शेयर बाजार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम पूर्वानुमान​

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

खबरिस्तान नेटवर्क