ख़बरिस्तान नेटवर्क : कई बार किस्मत ऐसी होती है कि आप जो चाहते हैं वही होता है। पंजाब के रोपड़ के रहने वाले व्यक्ति के साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ है। उसने लॉटरी की 100 टिकटें खरीदीं और 10 लाख रुपए का ईनाम जीता है। इसमें सबसे हैरानी वाली बात यह है कि जितनी भी टिकटें व्यक्ति ने खरीदी सब में उसका ईनाम निकला है।
7 रुपए की लॉटरी ने बनाया लखपति
लॉटरी मालिक ने बताया कि डियर लॉटरी की एक टिकट की कीमत 7 रुपए होती है। जिसमें एक ने 7 रुपए वाली 100 लॉटरियां खरीद लीं। हैरानी की बात यह है कि उसकी सभी लॉटरी में ईनाम निकला है। करीब 10 लाख रुपए का ईनाम व्यक्ति ने जीता है। यह बेहद ही चौंका देने वाली बात है।
पहले भी निकल चुके हैं ईनाम
लॉटरी मालिक ने बताया कि डियर लॉटरी में पहले भी ईनाम निकल चुके हैं। लोग दूर-दूर से लॉटरी खरीदने आते हैं। इस घटना के बाद लॉटरी खरीदने वालों की संख्या और भी ज्यादा बढ़ गई है।