उत्तर भारत में बढ़ती ठंड और घने कोहरे के चलते रेलवे ने यात्रा सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कई ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द कर दिया है। पूर्व मध्य रेलवे द्वारा जारी सूची में पंजाब से चलने और पंजाब पहुंचने वाली कई प्रमुख ट्रेनें भी शामिल हैं। ये रद्दीकरण 1 दिसंबर 2025 से 3 मार्च 2026 तक अलग-अलग अवधियों में लागू रहेंगे।
रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि यात्रा की योजना बनाने से पहले ट्रेनों की ताजा स्थिति ज़रूर जांचें। कोहरे के कारण विज़िबिलिटी बेहद कम होने से ट्रेन संचालन प्रभावित होता है और कई ट्रेनें देरी से चलती हैं। ऐसे में अपडेट लेकर ही स्टेशन के लिए निकलें।
पंजाब से जुड़ी रद्द ट्रेनों की सूची
- पूर्णिया कोर्ट–अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस
ट्रेन 14617 (पूर्णिया कोर्ट–अमृतसर): 3 दिसंबर 2025 से 2 मार्च 2026 तक रद्द
ट्रेन 14618 (अमृतसर–पूर्णिया कोर्ट): 1 दिसंबर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक रद्द
- डिब्रूगढ़–चंडीगढ़ एक्सप्रेस
ट्रेन 15903 (डिब्रूगढ़–चंडीगढ़): 1 दिसंबर 2025 से 27 फरवरी 2026 तक रद्द
ट्रेन 15904 (चंडीगढ़–डिब्रूगढ़): 3 दिसंबर 2025 से 1 मार्च 2026 तक रद्द
- टाटा–अमृतसर एक्सप्रेस
ट्रेन 18103 (टाटा–अमृतसर): 1 दिसंबर 2025 से 25 फरवरी 2026 तक रद्द
ट्रेन 18104 (अमृतसर–टाटा): 3 दिसंबर 2025 से 27 फरवरी 2026 तक रद्द