View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

ख़बरिस्तान नेटवर्क : आर्ट ऑफ लिविंग को यह सूचित करते हुए अति प्रसन्नता का अनुभव हो रहा है कि वैश्विक आध्यात्मिक गुरु और मानवीय नेतृत्व के प्रतीक, गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर जी इस नवम्बर माह में पंजाब आ रहे हैं। हजारों लोग गुरुदेव की पावन उपस्थिति में ध्यान, ज्ञान, जाप और संगीत की आनंददायक अनुभूति करने के लिए उत्सुक हैं।

अपनी इस यात्रा के दौरान गुरुदेव, आर्ट ऑफ लिविंग के सहयोग से ‘कव‍िता और विनोद खन्ना फाउंडेशन’ द्वारा आयोजित ‘नया जोश नया पंजाब’ कार्यक्रम में भी सम्मिलित होंगे। यह कार्यक्रम पंजाब के लोगों की शक्ति, आकांक्षा और सहनशीलता का उत्सव है। यह यात्रा ऐसे समय पर हो रही है, जब राज्य भर में युवाओं तथा समुदाय-आधारित कार्यक्रमों को गुरुदेव की प्रेरणा से नयी गति मिल रही है।

गुरुदेव 21 नवंबर को पठानकोट पहुँचेंगे। यहाँ आर्ट ऑफ लिविंग और ‘कव‍िता व विनोद खन्ना फाउंडेशन’ मिलकर “नया जोश नया पंजाब” कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं, जिसमें क्षेत्र भर के युवा, शिक्षक, स्वयंसेवक और गाँव के प्रतिनिधि शामिल होंगे।यह कार्यक्रम खेल, मानसिक स्वास्थ्य, नशा मुक्ति सम्बन्धी जागरूकता और सामुदायिक दृढ़ता के अन्तर्गत चल रहे कार्यों की झलक पेश करेगा।

इन गतिविधियों में राउंडग्लास फाउंडेशन के सहयोग से 167 गाँवों में प्रतिदिन फुटबॉल और वॉलीबॉल कोचिंग, आर्ट ऑफ लिविंग की ‘हर घर ध्यान’ योजना, युवाओं के लिए जीवन कौशल प्रशिक्षण और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत तथा पुनर्वास कार्य सम्मिलित हैं। पठानकोट कार्यक्रम में युवा संवाद, सामुदायिक प्रस्तुतियाँ और इस पहल के अन्तर्गत स्थानीय गावों की प्रशिक्षण प्राप्त टीमों के मध्य प्रदर्शनात्मक फुटबॉल मैच के माध्यम से इन प्रयासों को उजागर किया जाएगा।

अगले दिन गुरुदेव जिरकपुर में एक ऐतिहासिक और आनंदमयी संध्या के लिए उपस्थित होंगे, जहाँ ‘सोकिंग इन ब्लिस’ नामक एक विशेष सत्र में हज़ारों लोग ध्यान, ज्ञान और संगीत के माध्यम से एक साथ जुड़ेंगे। यह सत्र पाम्स बैंक्वेट में आयोजित किया जाएगा और इसके लिए पहले ही व्यापक जनसहभागिता और उत्साह दर्ज हो चुका है।

गुरुदेव का यह दौरा राज्य भर में प्रेरणा की एक नयी लहर की शुरुआत का प्रतीक है। आर्ट ऑफ लिविंग, कव‍िता और विनोद खन्ना फाउंडेशन, सहभागी संस्थाएँ और हज़ारों स्वयंसेवकों के सम्मिलित प्रयासों से यह मिशन गुरुदेव के “हर चेहरे पर मुस्कान हो” के दृष्टिकोण को साकार कर रहा है। सेवा, ध्यान, तनाव मुक्ति और आध्यात्मिक ज्ञान के माध्यम से यह लक्ष्य वास्तविकता बन रहा है।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर देहात के खांबड़ा में महिला का

|

|

|

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : अमेरिका-इज़रायल और ईरान के बीच चल रही

|

|

|

जालंधर के Heights में संदिग्ध परिस्थितियों में 14 साल की

|

|

|

मोहाली में आज (शनिवार) पंजाबी सिंगर Karan Aujla का बड़ा

|

|

|

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : मशहूर पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख के नाम

|

|

|

केंद्र सरकार ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर हाइट्स में संदिग्ध परिस्थितियों में कैंब्रिज

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क