View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर से हरियाणा और दिल्ली की ओर यात्रा करने वालों के लिए बड़ी राहत की खबर है। मोहाली के खरड़ में लगने वाले भीषण जाम से छुटकारा दिलाने वाला मोहाली- कुराली बाईपास अब पूरी तरह तैयार हो चुका है। प्रशासन ने घोषणा की है कि 1 दिसंबर से यह रोड आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा।

यह नया मार्ग नेशनल हाईवे-205A का हिस्सा है, जो कुराली से होते हुए सीधे एयरपोर्ट रोड को जोड़ता है। लगभग 31 किलोमीटर लंबी यह सड़क मोहाली के आईटी चौक से शुरू होकर कुराली तक जाती है और आगे सिसवां–बद्दी मार्ग से भी कनेक्ट होगी। बाईपास खुलने से मोहाली और खरड़ शहर के अंदर ट्रैफिक का दबाव काफी कम हो जाएगा।

बता दे कि यह प्रोजेक्ट केंद्र सरकार की ‘भारतमाला परियोजना’ के तहत 1,400 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। NHAI अधिकारियों के अनुसार, कुराली में हाई-टेंशन पावर लाइनों से जुड़ा अटका काम पूरा कर लिया गया है। सड़क की मार्किंग और फिनिशिंग का अंतिम कार्य जारी है।

अधिकारियों ने बताया कि 29 और 30 नवंबर को इस बाईपास पर ट्रायल रन किया जाएगा। ट्रायल सफल रहने के बाद 1 दिसंबर से इसे पूरी तरह से यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।ट्रैफिक विशेषज्ञों का मानना है कि इस ग्रीनफील्ड रोड के शुरू होने से बद्दी, न्यू चंडीगढ़ और मोहाली के इंडस्ट्रियल क्षेत्रों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी। इससे कारोबार और औद्योगिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी। सड़क पर सर्विस लेन, आधुनिक रोड साइन और सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा गया है।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

|

|

|

Grok से अश्लील तस्वीरें नहीं बनेंगी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X

|

|

|

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X ने कंटेंट मॉडरेशन में हुई अपनी

|

|

|

पंजाब और चंडीगढ़ में कड़ाके की ठंड का दौर लगातार

|

|

|

न्यूज़ीलैंड से एक बार फिर बड़ी खबर सामने आई है।

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क