सभी टॉपिक देखें

विक्रेता विज्ञापन

View All Topics

हमें फ़ॉलो करें:

11:22 AM IST

खोज आधारित विज्ञापन

खबरिस्तान नेटवर्क

स्टोरीज़ देखें

जालंधर में नाबालिग बच्ची से रेप की कोशिश के बाद उसकी हत्या की दर्दनाक वारदात ने पूरे शहर को हिला दिया है। बच्ची के संस्कार के बाद पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और परिजनों से मिलकर संवेदनाएं व्यक्त कीं।

परिवार के मामा चरनप्रीत सिंह और लड़की के भाई ने मंत्री से मांग की कि उन्हें इंसाफ चाहिए और आरोपी को फांसी की सजा मिलनी चाहिए।मंत्री भगत ने कहा कि यह घटना सिर्फ जालंधर नहीं, बल्कि पूरे पंजाब और हर उस व्यक्ति को झकझोरने वाली है जिसने इसके बारे में सुना। उन्होंने कहा कि परिवार की मांग बिल्कुल जायज़ है और सरकार इस केस में आरोपी को फांसी दिलवाने की सिफारिश करेगी। साथ ही कहा मौत क बदला मौत होना चाहिए ।

उन्होंने यह भी बताया कि केस को फास्ट-ट्रैक कोर्ट में भेजकर जल्द से जल्द सख्त सजा दिलाई जाएगी, ताकि भविष्य में कोई भी ऐसी हरकत करने की हिम्मत न कर सके।मंत्री ने घटना को पंजाब की सामाजिक छवि पर बड़ा सवाल बताते हुए कहा कि जिस पंजाब को दुनिया प्यार और भाईचारे के लिए जानती है, आरोपी की इस हरकत ने उस पर धब्बा लगा दिया है। उन्होंने कहा कि आज यह चिंता का विषय है कि बच्चे अपने ही पड़ोस में सुरक्षित नहीं रहे।

पुलिस की लापरवाही पर भड़के मंत्री

महिंदर भगत ने शुरुआती पुलिस कार्रवाई पर नाराज़गी जताते हुए कहा कि अगर चौकी स्तर पर पुलिस ने समय रहते ध्यान दिया होता, तो शायद बच्ची की जान बचाई जा सकती थी।मंत्री ने कहा कि वह सीपी और डीजीपी से इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग करेंगे।

आरोपी ने जुर्म कबूल किया

मंत्री भगत ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि उसने बच्ची की हत्या कर शव को बाथरूम में छिपाया था और बाद में उसे कहीं और ले जाने की कोशिश कर रहा था। मोहल्ले के लोगों की सतर्कता के चलते पूरा मामला उजागर हुआ और आरोपी रंगे हाथों पकड़ा गया।

|

|

Read this news in :

|

ज़रूर पढ़ें

इन्हें न चूकें:​

|

|

|

जालंधर जिले के थाना गोराया क्षेत्र में आज पुलिस और एक कुख्यात गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हुई। इस में गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह उर्फ़ गोपी को पैर में गोली लगने के बाद पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पर दो गोलियां चलाई जानकारी के मुताबिक, गोराया पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली […]

|

|

|

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का नया गाना ‘बरोटा’ जल्द रिलीज होने जा रहा है। सोशल मीडिया पर इसका पोस्टर आते ही फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। पोस्टर में एक विशाल पेड़ पर रस्सियों के सहारे कई बंदूकें उल्टी लटकी दिख रही हैं, जिसने गाने की थीम को लेकर चर्चा और बढ़ा […]

|

|

|

पंजाब के जालंधर में दिल्ली नेशनल हाईवे पर देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। युवक टक्कर के बाद ट्रक के इंजन और टायर के बीच फंस गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हालंकी इस हादसे में […]

|

|

|

गुड मॉर्निंग जी। श्री आनंदपुर साहिब में शताब्दी समारोह का हुआ आगाज श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी शताब्दी के उपलक्ष्य में श्री आनंदपुर साहिब में भव्य समारोह की शुरुआत हो चुकी है। सुबह श्री अखंड पाठ साहिब के पाठ आरंभ हुए पूरा पढ़ें पंजाब में अब ठंड दिखाएगी जोर पंजाब और चंडीगढ़ […]

|

|

|

श्री आनंदपुर साहिब में शताब्दी समारोह का हुआ आगाज श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी शताब्दी के उपलक्ष्य में श्री आनंदपुर साहिब में भव्य समारोह की शुरुआत हो चुकी है। सुबह श्री अखंड पाठ साहिब के पाठ आरंभ हुए पूरा पढ़ें पंजाब में अब ठंड दिखाएगी जोर पंजाब और चंडीगढ़ में अब रातें […]

|

|

|

श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी शताब्दी के उपलक्ष्य में श्री आनंदपुर साहिब में भव्य समारोह की शुरुआत हो चुकी है। सुबह श्री अखंड पाठ साहिब के पाठ आरंभ हुए, जिनमें पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और राज्य के सभी कैबिनेट […]

|

|

|

संगरूर में कल देर रात एक भयानक हादसा हुआ। तेज रफ्तार के कारण हुई इस दुर्घटना में BMW कार सवार पाच युवकों में से दो की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल में भर्ती हैं। हादसे में 2 युवकों की मौत जानकारी के अनुसार, देर रात गांव काकूवाला के पास […]

|

|

|

जालंधर में 13 साल की लड़की से रेप कर उसकी हत्या कर दी गई। इसके बाद उसकी लाश को बाथरूम में छुपा दिया। बाथरूम से डेडबॉडी मिलने के मामले में पुलिस की गंभीर लापरवाही सामने आई है। घटना के बाद भार्गव कैंप के ASI मंगत राम को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। […]

|

|

|

जालंधर में 13 साल की लड़की से रेप कर उसकी हत्या कर दी गई। इसके बाद उसकी लाश को बाथरूम में छुपा दिया। वही इस मामले को लेकर मॉडल टाउन में मार्किट एसोसिएशन के प्रधान राजीव दुग्गल ने एक वीडियो जारी की है। राजीव दुग्गल ने वीडियो में कहा कि ऐसे दरिंदों को मौत की […]

|

|

|

पंजाब और चंडीगढ़ में अब रातें और ठंडी होंगी। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जाएगी। कुछ इलाकों में हल्का कोहरा भी छा सकता है। हालांकि अगले सात दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है और मौसम पूरी तरह […]

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज आधारित विज्ञापन

शेयर बाजार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम पूर्वानुमान​

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

खबरिस्तान नेटवर्क