No trending topics found.

View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

No trending categories found.

No trending topics found.

View All Topics

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

पंजाब और चंडीगढ़ में शुक्रवारकई जिलों में घना कोहरा का कहर देखने को मिला । मौसम विभाग ने हालात को देखते हुए पहली बार रेड अलर्ट जारी किया है। हालांकि प्रदेश में बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है। अमृतसर और हलवारा में दृश्यता शून्य दर्ज की गई, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ।

राज्य में न्यूनतम तापमान में 1.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है, हालांकि तापमान अभी भी सामान्य से करीब 3 डिग्री अधिक बना हुआ है। फरीदकोट में सबसे कम 5.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन दिनों में रात के तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगी।

घने कोहरे के कारण चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर शुक्रवार को 10 उड़ानें प्रभावित रहीं, जबकि अमृतसर एयरपोर्ट पर भी फ्लाइट संचालन पर असर पड़ा है। दृश्यता कम होने से सड़क और रेल यातायात पर भी असर देखा जा रहा है।

6 जिलों में बहुत घने कोहरे का अलर्ट

आज अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में कई स्थानों पर बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। वहीं पठानकोट, गुरदासपुर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, बरनाला, मानसा, संगरूर, रूपनगर, मोहाली और मलेरकोटला में भी कुछ इलाकों में घना से बहुत घना कोहरा रह सकता है। मौसम शुष्क बना रहेगा।

आने वाले दिनों का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है, इसके बाद तापमान में बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं।

4 जनवरी: पंजाब के अधिकांश जिलों में बहुत घना कोहरा, कई इलाकों में कोल्ड वेव की संभावना।

5 जनवरी: कई जिलों में अत्यधिक घना कोहरा और शीत लहर जारी रहने का अनुमान।

6 जनवरी: उत्तर और मध्य पंजाब में अत्यधिक घना कोहरा, दक्षिणी जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा। मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने, अनावश्यक यात्रा से बचने और वाहन चलाते समय विशेष सतर्कता रखने की सलाह दी है।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर की 66 फुटी रोड स्थित White

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के पंजाबी बाग इलाके में उस

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : अमृतसर के जंडियाला गुरु में एक बार

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : श्री मुक्तसर साहिब के मलोट में श्री

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब विधानसभा में शुक्रवार को मुख्यमंत्री भगवंत

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जम्मू-अमृतसर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार सुबह बड़ा

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पहाड़ों में हो रही लगातार बारिश और

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना के खन्ना के पास गांव घणगस

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : कपूरथला में शुक्रवार तड़के एक युवक की

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क