View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

लुधियाना के सिविल लाइन इलाके में 50 लाख रुपये की फिरौती न देने पर बदमाशों ने एक कपड़ों की दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बदमाशों ने दुकान के शटर पर 4 से 5 राउंड गोलियां चलाईं। गनीमत रही कि घटना के समय दुकान बंद थी, जिससे किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ। फायरिंग की पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

शटर पर गोलियों के निशान मिले

पीड़ित दुकानदार हिमांशु ने बताया कि उसकी “डस्टी लुक” नाम से कपड़ों की दुकान है। जब वह मंगलवार सुबह दुकान खोलने पहुंचा तो शटर पर गोलियों के निशान और बाहर पड़े खाली खोल देखकर घबरा गया। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही थाना हैबोवाल की पुलिस और उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से गोलियों के खोल कब्जे में ले लिए हैं और फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है।

विदेशी नंबर से मिली थी धमकी

हिमांशु ने पुलिस को बताया कि दो दिन पहले उसे एक विदेशी नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को कुख्यात गोल्डी बराड़ गैंग का सदस्य बताते हुए 50 लाख रुपये की फिरौती की मांग की थी। हिमांशु ने इसे किसी की शरारत समझकर अनदेखा कर दिया और पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी।

वॉयस मैसेज में दिया गया अल्टीमेटम

दुकानदार के मुताबिक शनिवार रात को उसके मोबाइल पर एक वॉयस मैसेज भेजा गया, जिसमें साफ तौर पर कहा गया था कि “अब तेरे पास सिर्फ 2 घंटे बचे हैं।” इस धमकी को भी गंभीरता से न लेने का नतीजा सोमवार देर रात हुई फायरिंग के रूप में सामने आया।

बाइक सवार तीन हमलावर, इलाके में दहशत

हिमांशु ने बताया कि सोमवार देर रात बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने दुकान के शटर पर एक के बाद एक करीब 5 राउंड फायर किए। यह वारदात आम आदमी पार्टी के स्थानीय पार्षद के दफ्तर के ठीक सामने हुई, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।

आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस

फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। कई डीवीआर भी कब्जे में लिए गए हैं। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : उत्तर प्रदेश से कांग्रेस सांसद और पार्टी

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : वियतनाम के फुक्वोक द्वीप पर भारतीय सैलानियों

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : केरल के कन्नूर से एक बेहद दर्दनाक

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क: पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर शहर में बाबा का भेष बनाकर

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह के

|

|

|

पंजाब, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में रात करीब साढ़े 8 बजे

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क