View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर रोजाना हजारों यात्रियों की आवाजाही को देखते हुए आगामी 15 दिनों तक यात्रियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी। विश्व स्तरीय निर्माण कार्यों के चलते प्लेटफॉर्म नंबर-1 को 20 जनवरी से 3 फरवरी तक पूरी तरह बंद रखने का फैसला लिया गया है। इस दौरान कालका और चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाली प्रमुख ट्रेनों पर सीधा असर पड़ेगा।

रेलवे की ओर से जारी जानकारी के अनुसार शताब्दी और वंदे भारत एक्सप्रेस अब प्लेटफॉर्म नंबर-1 के बजाय प्लेटफॉर्म नंबर-2 से रवाना होंगी। वहीं दिल्ली से चंडीगढ़ आने वाली शताब्दी और वंदे भारत ट्रेनें अब प्लेटफॉर्म नंबर-5 पर आएंगी, जबकि पहले ये ट्रेनें प्लेटफॉर्म नंबर-1 या 2 पर लगती थीं।

यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन पर लगातार अनाउंसमेंट

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर रेल लैंड डेवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा थ्रू-रूफ का निर्माण किया जाएगा। इससे भविष्य में यात्रियों को मौसम से बेहतर सुरक्षा और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। अंबाला मंडल के सीनियर डीसीएम नवीन कुमार ने यात्रियों से अपील की है कि वे घर से निकलने से पहले और स्टेशन पहुंचने के बाद अपनी ट्रेन का प्लेटफॉर्म जरूर जांच लें। यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन पर लगातार अनाउंसमेंट भी की जाएंगी।

32 ट्रेनों के बदले प्लेटफॉर्म

प्लेटफॉर्म नंबर-1 बंद होने के कारण रेलवे ने कुल 32 ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में बदलाव किया है। वंदे भारत ट्रेन नंबर 20977-78 अब प्लेटफॉर्म नंबर-6 पर आएगी और वहीं से रवाना होगी। लखनऊ से आने वाली ट्रेन नंबर 12231 को प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर लगाया जाएगा, जबकि जन शताब्दी एक्सप्रेस भी अब प्लेटफॉर्म नंबर-1 की जगह प्लेटफॉर्म नंबर-3 से चलेगी।

रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे समय से पहले स्टेशन पहुंचें और किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए सूचना बोर्ड और अनाउंसमेंट पर विशेष ध्यान दें।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : उत्तर प्रदेश से कांग्रेस सांसद और पार्टी

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : वियतनाम के फुक्वोक द्वीप पर भारतीय सैलानियों

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : केरल के कन्नूर से एक बेहद दर्दनाक

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क: पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर शहर में बाबा का भेष बनाकर

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह के

|

|

|

पंजाब, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में रात करीब साढ़े 8 बजे

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क