View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा के खिलाफ जालंधर में दर्ज एफआईआर का मामला अब सीधे दिल्ली विधानसभा तक पहुंच गया है। विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने इसे सदन के विशेषाधिकार हनन का गंभीर मामला बताते हुए जालंधर पुलिस कमिश्नर के खिलाफ कार्रवाई के संकेत दिए हैं।

यह विवाद दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी से जुड़े एक वीडियो को लेकर शुरू हुआ। जालंधर निवासी इकबाल सिंह की शिकायत पर कपिल मिश्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। जालंधर पुलिस का दावा है कि जांच में सामने आया कि संबंधित वीडियो को एडिट कर सोशल मीडिया पर भ्रामक रूप से फैलाया गया। साथ ही फॉरेंसिक जांच में यह भी कहा गया कि वीडियो के ऑडियो में आतिशी कि तरफ से कहीं भी “गुरु” शब्द का इस्तेमाल नहीं किया गया है।

इस एफआईआर को लेकर दिल्ली विधानसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक अभय वर्मा ने स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को रिपोर्ट सौंपी। इस पर स्पीकर ने स्पष्ट किया कि जिस वीडियो के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है, वह विधानसभा के भीतर की रिकॉर्डिंग है और पूरी तरह से दिल्ली विधानसभा की संपत्ति है। ऐसे में सदन की रिकॉर्डिंग के आधार पर किसी मंत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज करना सीधे तौर पर विधानसभा के विशेषाधिकार का उल्लंघन है।

विजेंद्र गुप्ता ने जालंधर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सदन के भीतर की रिकॉर्डिंग किसी व्यक्ति या बाहरी संस्था की नहीं होती, बल्कि वह केवल विधानसभा की होती है। जालंधर पुलिस द्वारा इस रिकॉर्डिंग को ‘टेम्पर्ड’ बताना विधानसभा की गरिमा पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में जालंधर पुलिस कमिश्नर के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का सीधा मामला बनता है।

स्पीकर ने यह भी बताया कि विपक्ष की मांग पर दिल्ली विधानसभा पहले ही इस वीडियो क्लिप को फॉरेंसिक साइंस लैब भेज चुकी है, ताकि सभी पक्षों को संतुष्टि मिल सके। इसके बावजूद बाहरी एजेंसी कि तरफ से सदन की रिकॉर्डिंग पर सवाल उठाना बेहद गंभीर विषय है।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि इस कथित साजिश में जो भी लोग शामिल पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल दिल्ली विधानसभा इस पूरे मामले पर विधिवत संज्ञान ले रही है और आगे की कार्रवाई पर विचार किया जा रहा है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह मुद्दा दिल्ली और पंजाब की राजनीति में बड़ा सियासी टकराव पैदा कर सकता है।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : रितु मीर नूरां एक बार फिर चर्चा

|

|

|

जालंधर के 9 चौक पर शुरू होने जा रहा ई-चालानजालंधर

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : अमृतसर में गाड़ी पार्किंग को लेकर शुरू

|

|

|

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : मशहूर शायर डॉ. बशीर बद्र का 91

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर निवासियों के लिए एक बेहद जरूरी

|

|

|

अब फ्री में नहीं चलेगा व्हाट्सऐप, फेसबुक, इंस्टाग्रामMeta ने अपने

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : राजस्थान के अजमेर में पूर्व सरपंच मां-बेटे

|

|

|

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने होर्मुज स्ट्रेट को

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क