ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां अबोहर में कुत्तों के 3 बच्चों को जिंदा जला दिया गया है। जैसे ही इस घटना का पता चला तो स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा देखने को मिला। घटना के बाद पुलिस को मौके पर बुलाया गया।
तारों को बांधकर जिंदा जलााया
जानकारी के मुताबिक यह घटना न्यू सूरज नगरी में सोमवार देर रात हुई। इस दौरान एक खाली प्लॉट में तीन बेजुबान कुत्तों के बच्चों को पहले तारों से बांधा गया। इस दौरान उन मासूम जानवरों के मुंह को भी तारों से बांध दिया गया ताकि वह चिल्ला न सके। इसके बाद फिर आग लगा दी गई।
पुलिस शवों को करवाएगी पोस्टमार्टम
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी सुखमंदर सिंह ने बताया कि तीनों कुत्ते के बच्चों का पोस्टमार्टम वेटनिरी विभाग द्वारा करवाया जाएगा। इससे उनकी मौत के सही कारण और घटना का समय पता चल पाएगा। पुलिस आसपास के लोगों के बयानों के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करेगी।



