ख़बरिस्तान नेटवर्क : तरनतारन पुलिस ने सरपंच हरबिंदर सिंह हत्याकांड के आरोपियों का एनकाउंटर कर दिया है। पुलिस एनकाउंटर में दोनों आरोपी गोली लगने से जख्मी हो गए हैं और उन्हें ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ईलाज के बाद आरोपियो से पुलिस पूछताछ करेगी।
आरोपियों ने चलाई थी पुलिस पर गोलियां
जानकारी के मुताबिक पट्टी के जलोके के पास पुलिस को देखते ही आरोपियों ने उन पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग करनी शुरू कर दी। पुलिस की फायरिंग में दोनों आरोपियों को गोली लगी और वहीं गिर पड़े। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को पकड़ा और ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।
18 फरवरी को मारी थी गोलियां
आपको बता दें कि 18 फरवरी को पट्टी गांव के एक शादी समारोह में आरोपियों ने सरेआम सरपंच हबिंदर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद पुलिस लगातार आरोपियों का पता लगा रही थी। जैसे ही आरोपियों का पता चला तो पुलिस ने आज उनका एनकाउंटर कर दिया।