ख़बरिस्तान नेटवर्क : गुरदासपुर के मंडियाला में इंटरनेशनल नशा तस्कर शहनाज़ सिंह उर्फ भिंडर केस में पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस प्रशासन ने इंस्पेक्टर समेत 5 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। इसके साथ ही उन पर केस भी दर्ज कर लिया है।
झूठी रिपोर्ट देने के मामले में की कार्रवाई
जानकारी के मुताबिक नशा तस्कर शहबाज को पासपोर्ट जारी करवाने के लिए उनकी झूठी रिपोर्ट तैयार की गई थी। इस मामले में सभी आरोपियों को सस्पेंड कर दिया गया है और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।