ख़बरिस्तान नेटवर्क : सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर कंचन कुमारी उर्फ भाभी कमल कौर के हत्या के मुख्य आरोपी अमृतपाल मेहरों को बठिंडा कोर्ट में पेश किया। जहां कोर्ट ने पुलिस को 5 दिन की रिमांड दी है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से पूछताछ करेगी और इस दौरान कई खुलासे भी हो सकते हैं।
किडनैप कर की थी हत्या
आपको बता दें कि अमृतपाल मेहरों ने अपने साथियों के साथ मिलकर 11 जून 2025 कंचन कुमारी का किडनैप किया था किडनैप करने के बाद उसकी हत्या कर दी थी और उसकी लाश को अस्पताल की पार्किंग में छोड़कर फरार हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने अमृतपाल के साथियों को गिरफ्तार कर लिया था। पर वह मौका पाकर दुबई भाग गया था
UAE से पंजाब पुलिस पकड़ कर लाई
जिसके बाद पुलिस अमृतपाल मेहरों की तलाश में जुट गई। जिसे काऊंटर इंटैलिजैंस और ओवरसीज फ्यूजिटिव ट्रैकिंग सेल की मदद से ट्रेस किया गया। मेहरों को इसी साल जनवरी में शारजाह पुलिस ने वीजा से जुड़े मामले में पूछताछ के दौरान हिरासत में लिया था। जिसके बाद उसे पंजाब लाया गया।