बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने आया है। सम्राट चौधरी को बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया है और वे अब राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे। NDA की बैठक के बाद इसकी औपचारिक घोषणा की जाएगी। वहीं, 15 अप्रैल को लोकभवन में शपथग्रहण समारोह आयोजित होगा।
इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। वे सम्राट चौधरी और विजय चौधरी के साथ एक ही गाड़ी में राजभवन पहुंचे और राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा।इस्तीफे के बाद नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि अब नई सरकार राज्य का काम संभालेगी और उन्हें पूरा सहयोग मिलेगा। उन्होंने भरोसा जताया कि बिहार आगे भी तरक्की करता रहेगा।
इसी बीच बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, सम्राट चौधरी और पार्टी के कई वरिष्ठ नेता नीतीश कुमार से मिलने उनके आवास पहुंचे।आज नीतीश कैबिनेट की आखिरी बैठक भी हुई, जिसमें उन्होंने कहा कि 2005 से अब तक उन्होंने अपनी पूरी जिम्मेदारी निभाई है और आगे भी नई सरकार को उनका मार्गदर्शन मिलता रहेगा।