View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

5 symptoms of cholesterol are visible only at night : हाई कोलेस्ट्रॉल एक आम स्वास्थ्य समस्या बन गई है। कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर के लिए जरूरी है, लेकिन जब यह शरीर में अत्यधिक मात्रा में जमा हो जाता है, तो यह कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। आजकल की जीवनशैली और गलत आहार की वजह से अक्सर लोग दिन में तो इसके लक्षणों का अनुभव नहीं करते, लेकिन रात में यह लक्षण अधिक सक्रिय हो सकते हैं। यदि आपको रात में इनमें से कोई भी लक्षण महसूस हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। 

सीने में दर्द की शिकायत

हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण दिल की धमनियां संकुचित हो सकती हैं, जिससे ब्लड फ्लो में रुकावट आती है। रात के समय जब शरीर आराम कर रहा होता है तो ये धमनियां और भी संकुचित हो सकती हैं, जिससे सीने में दर्द या जलन महसूस हो सकती है। 

सांस लेने में कठिनाई

हाई कोलेस्ट्रॉल की वजह से रक्त प्रवाह में रुकावट आती है, जिससे शरीर के विभिन्न अंगों को उचित ऑक्सीजन नहीं मिल पाती। रात को सोते समय यदि सांस लेने में कठिनाई होती है या श्वसन दर तेज हो जाती है, तो यह हाई कोलेस्ट्रॉल का संकेत हो सकता है।

नींद में खलल पड़ना 

कोलेस्ट्रॉल की अधिक मात्रा शरीर में ब्लड फ्लो प्रभावित कर सकती है, जिससे व्यक्ति को रात में सोते समय बार-बार जगने या नींद में खलल का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, और तनाव कम करने के उपाय अपनाएं, ताकि कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रहे। 

पैरों में सूजन और ब्लड प्रेशर

हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण शरीर में ब्लड फ्लो प्रभावित होता है, जिससे पैरों और टखनों में सूजन आ सकती है। रात के समय यह सूजन अधिक महसूस हो सकती है, खासकर अगर आप लंबे समय तक बैठे या लेटे रहते हैं।

थकान होना व ब्लड सर्कुलेशन

रात में थकान महसूस होना भी हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षणों में शामिल हो सकता है। हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण ब्लड सर्कुलेशन में कमी हो सकती है, जिससे शरीर को पर्याप्त ऊर्जा नहीं मिल पाती और व्यक्ति को थकान महसूस होती है।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : उत्तर प्रदेश से कांग्रेस सांसद और पार्टी

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : वियतनाम के फुक्वोक द्वीप पर भारतीय सैलानियों

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : केरल के कन्नूर से एक बेहद दर्दनाक

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क: पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर शहर में बाबा का भेष बनाकर

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह के

|

|

|

पंजाब, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में रात करीब साढ़े 8 बजे

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क