View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। जहां 5 लोगों ने शराब समझकर एसिड पी लिया, जिससे तीन महिलाओं सहित चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। यह हादसा राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में के अलोली गांव में देर रात हुआ।

पुलिस के मुताबिक, सभी पीड़ित मजदूर थे। गांव के एक परिवार में 11 फरवरी को शादी थी। अगले दिन सुबह ये पांचों लोग उस घर में खाना मांगने पहुंचे और बाद में वहां सफाई करने लगे। इसी दौरान उन्होंने शराब की बोतल समझकर एसिड की बोतलें उठा लीं और अपने घर ले गए।

बताया जा रहा है कि सफाई के कुछ घंटे बाद सभी लोग अपने-अपने घर चले गए। 12 फरवरी की शाम को उन्होंने शराब समझकर वही एसिड पी लिया। एसिड पीते ही कुछ ही मिनटों में सभी की तबीयत बिगड़ने लगी।

तीन महिलाओं समेत 4 की मौ’त

परिजन उन्हें तुरंत गंगापुर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां गुरुवार रात तीन लोगों की मौत हो गई। हालत गंभीर होने पर दो लोगों को भीलवाड़ा के अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान एक और व्यक्ति की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार इस हादसे में बादामी (60) पत्नी जानकी लाल, जमनी (60) पत्नी शंकर कंजर, रतन (42) पुत्र मिश्री लाल कंजर और उसकी पत्नी सुशीला (40) की मौत हो चुकी है। वहीं, सनू (22) पुत्र पप्पू लाल कंजर की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है, वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

जालंधर : आम आदमी पार्टी के जालंधर सेंट्रल से विधायक

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब सरकार ने ईद की छुट्टी में

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के अमृतसर वाले

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : कपूरथला के बेगोवाल में रविवार को मेले

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क