View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

गुड मॉर्निंग जी।

आज है बॉलीवुड की बेबो उर्फ करीना कपूर का जन्मदिन

पंजाब लगातार 2 दिन की छुट्टियां

पंजाब सरकार ने एक और छुट्टी की घोषणा की है। 22 सितंबर को महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर पंजाब में सरकारी छुट्टी रहेगी। पूरा पढ़ें

यूरोप के एयरपोर्ट्स पर साइबर अटैक

यूरोप के कई इंटरनेशनल एयरपोर्ट्स पर साइबर अटैक हुआ है। जिस कारण चेक-इन और बोर्डिंग्स सिस्टम पूरी तरह से ठप हो चुका है। पूरा पढ़ें

जालंधर में प्रवासियों के खोखे जलाए गए

जालंधर के खुसरोपुर में कुछ शरारती तत्वों ने प्रवासियों के खोखों में आग लगा दी। इस घटना में एक चाय का खोखा और दो फलों के खोखे पूरी तरह जल गए। पूरा पढ़ें

जालंधर हाईवे पर Bread के ट्रक में भीषण आग

जालंधर नेशनल हाईवे पर कपूरथला से अंबाला जा रहे ब्रेड के ट्रक में अचानक आग लग गई। घटना फिल्लौर-गोराया के पास आरसी प्लाजा के पास हुई। पूरा पढ़ें

जालंधर के छिंदरपाल ने KBC में 50 लाख जीते

कौन बनेगा करोड़पति में जालंधर के हुसैनपुर गांव के रहने वाले छिंदरपाल ने 50 लाख रुपए जीतकर अपने परिवार का नाम रोशन किया। पूरा पढ़ें

पठानकोट माधोपुर हेडवर्क्स गेट टूटने पर एक्शन

पंजाब में हाल ही में आई बाढ़ के दौरान पठानकोट में माधोपुर हेडवर्क्स का गेट टूटने के मामले में पंजाब सिंचाई विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। पूरा पढ़ें

पंजाब में दर्दनाक हादसा: रोडवेज बस टिपर से टकराई

चंडीगढ़ से अमृतसर जा रही पंजाब रोडवेज की बस शुक्रवार शाम फगवाड़ा के पास एक टिपर से टकरा गई। इस भीषण हादसे में बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पूरा पढ़ें

मोगा में नहर के पास घायल अवस्था में मिली लड़की

मोगा के गांव रनिया में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जिसमें गांव के एक घर में शादी समारोह में गई एक नाबालिग लड़की अपने दोस्त के साथ वहां से जाती है। पूरा पढ़ें

अमेरिका जाने के लिए अब चुकाने होंगे 88 लाख रुपए

भारतीयों के लिए अमेरिका जाना सिर्फ सपना बनकर ही रह जाएगा। क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा के लिए एक लाख डॉलर रुपए की फीस तय कर दी। पूरा पढ़ें

दिल्ली में एक बार फिर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

दिल्ली में एक बार फिर से स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। शनिवार सुबह-सुबह दिल्ली पब्लिक स्कूल द्वारका, सर्वोदय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कुतुब मीनार और नज़फगढ़ के कृष्णा मॉडल पब्लिक स्कूल को धमकी भरा मेल आया था। पूरा पढ़ें


आज का पंचांग

21 सितंबर 2025 को अश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है। इस तिथि को सर्वपितृ अमावस्या के नाम जाना जाता है। जिसमें पितरों को तर्पण देते हुए विदाई दी जाती है। इस दिन साल का आखिरी सूर्य ग्रहण भी लगेगा। भारत में दिखाई नहीं देने के कारण इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। इस तिथि पर पूर्व फाल्गुनी नक्षत्र और शुभा योग का संयोग बन रहा है। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो रविवार को अभिजीत मुहूर्त 11:46 − 12:34  मिनट तक रहेगा। राहुकाल सुबह 09:12-10:43 मिनट तक रहेगा। चंद्रमा सिंह राशि में संचरण करेंगे।

आज का राशिफल 

मेष : करियर और शत्रुओं का टकराव

इस ग्रहण का प्रभाव मेष राशि के षष्ठ भाव पर पड़ रहा है। यह भाव ऋण, रोग और शत्रुओं का प्रतिनिधित्व करता है। करियर में अचानक दबाव और अधिकारियों की नाराजगी संभव है। ऑफिस-पॉलिटिक्स और पुराने शत्रु सक्रिय होंगे। स्वास्थ्य में पेट और पाचन से जुड़ी दिक्कतें परेशान कर सकती हैं।

वृषभ : प्रेम, संतान और निवेश पर संकट

यह ग्रहण वृषभ राशि के पंचम भाव को प्रभावित कर रहा है। प्रेम संबंधों में गलतफहमी और तनाव बढ़ सकता है। छात्रों को पढ़ाई में मन लगाने में कठिनाई होगी। संतान से जुड़ी चिंता या स्वास्थ्य समस्या भी संभव है। शेयर बाजार और सट्टेबाजी से बचना बुद्धिमानी होगी।

मिथुन : गृहस्थी और संपत्ति में अस्थिरता

मिथुन राशि के लिए यह ग्रहण चतुर्थ भाव में पड़ रहा है. घर-परिवार का वातावरण अशांत हो सकता है। माता के स्वास्थ्य पर असर पड़ेगा। संपत्ति, वाहन या घर से जुड़े मामलों में विवाद या खर्च संभव है।

कर्क : भाई-बहन और यात्राओं में व्यवधान

यह ग्रहण कर्क राशि के तृतीय भाव को प्रभावित कर रहा है। भाई-बहनों के साथ मतभेद बढ़ सकते हैं। अचानक यात्राओं में बाधाएं आएंगी। मीडिया, लेखन और संचार से जुड़े जातकों को भी समस्याएं हो सकती हैं।

सिंह : धन और वाणी पर असर

सिंह राशि के लिए यह ग्रहण द्वितीय भाव में पड़ रहा है। आय-व्यय असंतुलित हो सकता है। वाणी की कठोरता से परिवार में कलह हो सकती है। किसी पुराने विवाद में धन फंस सकता है। वैदिक शास्त्र कहते हैं कि द्वितीय भाव पर ग्रहण होने से वाणी और धन दोनों प्रभावित होते हैं।

कन्या : व्यक्तित्व और स्वास्थ्य पर ग्रहण

यह ग्रहण सीधे कन्या राशि पर लग रहा है। आत्मविश्वास डगमगाएगा और स्वास्थ्य पर असर पड़ेगा। छवि को लेकर चुनौतियां आएंगी। निर्णय लेने में भ्रम की स्थिति बन सकती है। वैदिक गणना कहती है कि जब ग्रहण लग्न में होता है तो व्यक्ति की पहचान और स्वास्थ्य पर सीधा प्रभाव पड़ता है।

तुला : गुप्त शत्रु और खर्च बढ़ेंगे

तुला राशि के लिए यह ग्रहण द्वादश भाव में हो रहा है। अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है। विदेश यात्रा में बाधाएं आएंगी। नींद और मानसिक शांति प्रभावित होगी। गुप्त शत्रु भी सक्रिय हो सकते हैं। शास्त्र कहते हैं कि द्वादश भाव पर ग्रहण हानि और व्यय का संकेत देता है।

वृश्चिक : मित्रता और लाभ पर ग्रहण

वृश्चिक राशि के लिए ग्रहण एकादश भाव में पड़ रहा है. मित्रों से धोखा और नेटवर्क में विवाद की आशंका है। लाभ में कमी आएगी और लक्ष्य अधूरे रह सकते हैं। वैदिक गणना कहती है कि एकादश भाव पर ग्रहण लाभ और सहयोग को कमजोर करता है।

धनु : पद और प्रतिष्ठा पर संकट

धनु राशि के लिए ग्रहण दशम भाव में हो रहा है। करियर और प्रतिष्ठा प्रभावित होगी। वरिष्ठों से विवाद या पद-हानि की स्थिति बन सकती है।राजनीतिज्ञ और उच्च पदस्थ जातकों के लिए यह समय कठिन रहेगा। शास्त्र कहते हैं कि दशम भाव पर ग्रहण सार्वजनिक छवि को कमजोर करता है।

मकर : भाग्य और शिक्षा में बाधा

मकर राशि के लिए यह ग्रहण नवम भाव में पड़ रहा है। भाग्य का साथ कम मिलेगा। उच्च शिक्षा, प्रकाशन और विदेश यात्रा में अड़चनें आएंगी। पिता से मतभेद या उनके स्वास्थ्य पर चिंता संभव है। वैदिक गणना कहती है कि नवम भाव पर ग्रहण भाग्य और आस्था की परीक्षा लेता है।

कुंभ : अचानक संकट और ऋण का बोझ

कुंभ राशि के लिए यह ग्रहण अष्टम भाव में हो रहा है। अचानक घटनाएं, दुर्घटना और ऋण का बोझ बढ़ सकता है। जॉइंट फाइनेंस, टैक्स और बीमा मामलों में सावधानी रखें। शास्त्र कहते हैं कि अष्टम भाव पर ग्रहण आपदाओं और बड़े परिवर्तन का संकेत देता है। त्र्यम्बकं यजामहे… यानी महामृत्युंजय जप जीवन में सुरक्षा देता है।

मीन : विवाह और साझेदारी पर असर

मीन राशि के लिए यह ग्रहण सप्तम भाव में पड़ रहा है. पति-पत्नी में विवाद, अविवाहितों की शादी में देरी और बिजनेस पार्टनर से मतभेद की स्थिति बन सकती है। वैदिक गणना कहती है कि सप्तम भाव पर ग्रहण संबंधों की परीक्षा लेता है। मंगलं भगवान् विष्णुः मंगलं गरुड़ध्वजः. यानी विष्णु की उपासना दांपत्य जीवन में शांति लाती है।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

दामाद नहीं हैं, जो जेल में बैठकर खिलाएंगे : बंगाल

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पश्चिम बंगाल में सरकार आते ही भाजपा

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाबी एक्टर योगराज सिंह की मुश्किलें थमने

|

|

|

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में मंगलवार को 8 नगर निगमों,

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के पठानकोट में भारतीय सेना और

|

|

|

मोगा में कांग्रेस और आप समर्थकों की बीच झड़पमोगा में

|

|

|

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियानाा में सरकारी महिला कर्मचारी की ट्रक

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क