No trending topics found.

View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

No trending categories found.

No trending topics found.

View All Topics

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

Great option will confuse, mileage and features are also strong : अगर आप कुछ अलग और बेहतर SUV की तलाश में हैं, तो आपके पास कई शानदार ऑप्शन मौजूद हैं। यहां हम आपको 5 ऐसी SUVs के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कई गजब फीचर्स से लैस हैं और इनका माइलेज काफी बेहतरीन है। मारुति ब्रेजा भारतीय कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट की सबसे पॉपुलर कारों में से एक है। अगर आप सेफ्टी और दमदार बिल्ड चाहते हैं, तो टाटा नेक्सन और महिंद्रा XUV 3XO बेस्ट ऑप्शन हैं। अगर आप फीचर-लोडेड और स्टाइलिश SUV चाहते हैं, तो हुंडई वेन्यू और किआ सायरोस शानदार विकल्प हैं। वहीं, अगर आप प्रीमियम ब्रांड और शानदार परफॉर्मेंस पसंद करते हैं, तो स्कोडा क्यालक एक बेहतरीन चॉइस हो सकती है। आइए इसकी डिटेल्स जानते हैं…

1. टाटा नेक्सन-दमदार और सुरक्षित

टाटा नेक्सन भारतीय बाजार में पहली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग पाने वाली SUV है। यह 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन के साथ आती है। इसमें 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), हिल असिस्ट और 360-डिग्री कैमरा जैसे जबरदस्त फीचर्स मिलते हैं। 10.25-इंच फ्लोटिंग इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, वायरलेस चार्जिंग और डिजिटल क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स इसे और भी शानदार बनाती हैं।

कीमत: 8.15 लाख रुपये – 15.60 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)

2. हुंडई वेन्यू-स्टाइलिश फीचर-पैक

हुंडई वेन्यू अपने प्रीमियम लुक्स और बेहतरीन फीचर्स की वजह से काफी पॉपुलर है। यह 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन ऑप्शन्स में आती है। ADAS, 6 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, 8-इंच टचस्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और वायरलेस चार्जिंग जैसे शानदार फीचर्स इसे ब्रेजा से आगे रखते हैं।

कीमत: 7.9 लाख रुपये – 13.5 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)

3. महिंद्रा XUV 3XO-नए अवतार में 

महिंद्रा XUV 3XO हाल ही में XUV300 की जगह लॉन्च की गई है और यह कई बेहतरीन फीचर्स के साथ आती है। इसमें 10.25-इंच डिजिटल डिस्प्ले, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, 6 एयरबैग्स, 360-डिग्री कैमरा, ADAS Level-2 और डिस्क ब्रेक्स जैसे फीचर्स मिलते हैं। यह 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन में उपलब्ध है।

कीमत: 8.49 लाख रुपये – 14.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)

4. स्कोडा क्यालक-शानदार मेल

स्कोडा की इस SUV में दमदार 1.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 113bhp पावर और 178Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 10.1-इंच टचस्क्रीन, 8-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, इलेक्ट्रिक सनरूफ, क्रूज़ कंट्रोल और वेंटिलेटेड सीट्स जैसे प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं।

कीमत: 7.89 लाख रुपये से शुरू (एक्स-शोरूम)

5. किआ सायरोस-प्रीमियम

किआ सायरोस इस सेगमेंट की सबसे महंगी और सबसे प्रीमियम SUV है। इसमें 30-इंच डुअल-स्क्रीन इंफोटेनमेंट सेटअप, वायरलेस चार्जिंग, वेंटिलेटेड फ्रंट और रियर सीट्स, ADAS Level-2, 6 एयरबैग्स और 360-डिग्री कैमरा जैसी हाई-टेक फीचर्स मिलते हैं। यह 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन के साथ आती है।

कीमत: 9 लाख रुपये – 17 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर की 66 फुटी रोड स्थित White

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के पंजाबी बाग इलाके में उस

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : अमृतसर के जंडियाला गुरु में एक बार

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : श्री मुक्तसर साहिब के मलोट में श्री

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब विधानसभा में शुक्रवार को मुख्यमंत्री भगवंत

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जम्मू-अमृतसर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार सुबह बड़ा

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पहाड़ों में हो रही लगातार बारिश और

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना के खन्ना के पास गांव घणगस

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : कपूरथला में शुक्रवार तड़के एक युवक की

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क