View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

in winter Follow easy tips to get relief from joint pain : सर्दियों में फ्लू, जुकाम आदि समस्याओं के साथ ही जोड़ों में दर्द की समस्या काफी ज्यादा होने लगती है। अर्थराइटिस की समस्या से पीड़ित लोगों को कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है जिन्हें लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करके आसानी से दूर किया जा सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आप सर्दियों में होने वाले जोड़ों के दर्द से छुटकारा पा सकते हैं। 

खुद को सदैव गर्म रखें

जोड़ों को गर्म रखना जकड़न और दर्द से बचने के लिए ज़रूरी है। थर्मल या कम्प्रेशन वाले कपड़े पहनें ताकि घुटने, कोहनी, हाथों जैसी जगहें गर्म रह सकें। गर्म कंबल और वॉर्मर आदि चीजों का इस्तेमाल करें ताकि ज्वॉइंट्स में ब्लड का सर्कुलेशन हो सके। 

रेगुलर एक्सरसाइज अच्छी

रेगुलर एक्सरसाइज करने से जोड़ों में लचीलापन बढ़ता है और अकड़न कम होती है। इससे मांसपेशियों को मजबूत करने और खून के सर्कुलेशन को बढ़ावा देने में मदद मिलती हैं, जिससे सूजन कम होती है। 

तेल की मसाज लाभदायक

जोड़ों की जकड़न को दूर करने और ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने के लिए गर्म तेल की मालिश करना काफी फायदेमंद साबित होता है। आप गर्म तिल के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें थोड़ी सी हल्दी मिलाकर मालिश करें। हल्दी में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। 

हॉट और कोल्ड थेरेपी

मसल्स को आराम देने और जकड़न कम करने के लिए हीट पैक्स का इस्तेमाल करें। वहीं, इंफ्लेमेशन और सूजन को कम करने के लिए कोल्ड पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं।

पानी पिएं, हाइड्रेट रहें

जोड़ों में लुब्रिकेशन को बनाए रखने के लिए जरूरी है कि आप ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन करें। सर्दियों में अक्सर लोग पानी कम पीते हैं जिससे जोड़ों में दर्द और सूजन की समस्या होने लगती है। ऐसे में ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं।

ओमेगा-3 फैटी एसिड

जोड़ों में अकड़न और दर्द को दूर करने के लिए डाइट में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स को शामिल करें। इसके लिए आप फिश ऑयल, अलसी के बीजों को डाइट में शामिल करें।

हल्दी और अदरक की चाय

हल्दी और अदरक दोनों में पावरफुल एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। रोजाना एक कप हल्दी-अदरक की चाय पीने से सूजन कम होने और जोड़ों की गतिशीलता में सुधार होने से जोड़ों के दर्द और जकड़न को कम करने में मदद मिल सकती है। 

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : उत्तर प्रदेश से कांग्रेस सांसद और पार्टी

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : वियतनाम के फुक्वोक द्वीप पर भारतीय सैलानियों

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : केरल के कन्नूर से एक बेहद दर्दनाक

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क: पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर शहर में बाबा का भेष बनाकर

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह के

|

|

|

पंजाब, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में रात करीब साढ़े 8 बजे

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क