View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

Maruti Suzuki made-in-India SUV in Japan market : मेड इन इंडिया मारुति जिम्नी 5-डोर ने जापान में कदम रख दिया है। जिम्नी को भारत में ऑटो एक्सपो 2023 में पहली बार पेश किया गया था। फाइनेंशियल ईयर 2024-25 में यह मारुति सुज़ुकी का दूसरा सबसे अधिक एक्सपोर्ट किया जाने वाला मॉडल बन गया है। 5-डोर जिम्नी को हरियाणा के गुरुग्राम स्थित मारुति सुज़ुकी की मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी में तैयार किया गया है। जिम्नी की बात करें तो इसके पास ग्लोबल ऑफ-रोडर के रूप में एक मजबूत बेस है। जिम्नी को लगभग 100 देशों में एक्सपोर्ट किया जाता है। जापान में इस 4WD SUV का लॉन्च मारुति सुज़ुकी के एक्सपोर्ट के सफर में एक महत्वपूर्ण माइलस्टोन है।

हमारी बेहतरीन निर्माण क्षमता का प्रमाण : CEO 

इस अवसर पर बात करते हुए मारुति सुज़ुकी इंडिया लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं CEO हिसाशी ताकेउचि ने कहा, “जापान में ‘मेड इन इंडिया’ जिम्नी 5-डोर की शुरूआत हमारी बेहतरीन निर्माण क्षमता का प्रमाण है। अगस्त 2024 में फ्रोंक्स के निर्यात के बाद यह इस वित्त वर्ष (वित्त वर्ष 2024-25) में जापान को निर्यात किया जाने वाला हमारा दूसरा मॉडल है। जिम्नी वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान दूसरी सबसे अधिक निर्यात की जाने वाली मारुति सुज़ुकी कार है। 

दुनिया भर में एक जाना पहचाना मॉडल है जिम्नी

इस कार को मैक्सिको, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका जैसे बाजारों में शानदार सफलता मिली है। इसे देखते हुए हमें विश्वास है कि यह जापान में ग्राहकों का दिल जीतने में भी सफल रहेगी। जिम्नी की विरासत आधी सदी से ज़्यादा पुरानी है। यह दुनिया भर में एक जाना पहचाना मॉडल है। सुज़ुकी ने दुनिया भर में 199 देशों और क्षेत्रों में जिम्नी की 35 लाख से भी ज्यादा यूनिट बेची हैं। 

5-डोर वाला वर्जन बढ़ाएगा जिम्नी की लोकप्रियता 

जिम्नी का 3-डोर वर्जन जापानी बाजार में पहले से ही बिक्री के लिए उपलब्ध था। कंपनी का मानना है कि 5-डोर वाला वर्जन जापान में जिम्नी की लोकप्रियता को और बढ़ाएगा। भारत को जिम्नी 5-डोर के प्रमुख उत्पादन केंद्र के रूप में रखते हुए, सुजुकी का लक्ष्य प्रतिष्ठित ऑफ-रोडर ब्रांड की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए मारुति सुजुकी के वैश्विक उत्पादन स्तर का लाभ उठाना है।

2024 में मारुति सुज़ुकी का निर्यात प्रदर्शन ये रहा

भारत की शीर्ष यात्री वाहन निर्यातक मारुति सुज़ुकी ने कैलेंडर वर्ष 2024 में लगभग 100 देशों को 3.23 लाख से अधिक वाहन भेजे। कैलेंडर वर्ष 2024 में भारत के कुल यात्री वाहन निर्यात में कंपनी की हिस्सेदारी 43.5% है। मारुति सुज़ुकी ने अगस्त 2024 में जापान को फ्रोंक्स का निर्यात शुरू किया था, इसे वहां के बाजार में शानदार प्रतिक्रिया मिली है।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : उत्तर प्रदेश से कांग्रेस सांसद और पार्टी

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : वियतनाम के फुक्वोक द्वीप पर भारतीय सैलानियों

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : केरल के कन्नूर से एक बेहद दर्दनाक

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क: पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर शहर में बाबा का भेष बनाकर

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह के

|

|

|

पंजाब, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में रात करीब साढ़े 8 बजे

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क